Bihar

अमित शाह को शिव का अवतार बताने वाले कथावाचक प्रदीप मिश्रा पर भड़के लालू के विधायक, कहा- धर्म की आड़ में फैलाई जा रही है नफरत

मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर में आयोजित शिव महापुराण में पंडित प्रदीप मिश्रा के कथावाचन कार्यक्रम पर विवाद छिड़ गया है। मधेपुरा सदर विधायक प्रो. चंद्रशेखर ने प्रदीप मिश्रा के बयानों पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि धर्म और आस्था की आड़ में समाज में नफरत फैलाने की साजिश हो रही है। उन्होंने ऐसे कथावाचकों से लोगों को सतर्क रहने की अपील की। प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि प्रदीप मिश्रा जैसे कथावाचकों से देशवासियों को कोई अपेक्षा नहीं करनी चाहिए।

राजनीतिक दल का प्रचारक बन चुके हैं कई कथावाचक

उन्होंने मिश्रा पर ज्ञान की कमी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके प्रवचन में मौनता और चुपता जैसे शब्दों का उल्लेख किया गया, जबकि ये शब्द किसी भी मान्य शब्दकोश में नहीं पाए जाते। विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि मिश्रा एक तड़ीपार व्यक्ति को भगवान शिव का अवतार बता रहे हैं, जो धर्म का अपमान है। विधायक ने आगे कहा कि आज कई कथावाचक धर्म प्रचारक न रहकर एक विशेष राजनीतिक दल के प्रचारक बन चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म के नाम पर कारोबार चल रहा है और जनता की आस्था के साथ छलावा किया जा रहा है।

प्रदीप मिश्रा के उस बयान पर भी विधायक ने निशाना साधा जिसमें मिश्रा ने कहा था कि बच्चों को शास्त्र पढ़ें या न पढ़ें, लेकिन शस्त्र चलाना आना चाहिए। इस पर चंद्रशेखर ने सवाल उठाया कि आखिर देश की तरक्की शास्त्र से होगी या शस्त्र से? उन्होंने कहा कि ज्ञान और विज्ञान ही किसी भी देश की वास्तविक शक्ति है, हथियार नहीं।

चुनाव के समय में कथावाचक को किया जा रहा सक्रिय

चुनावी मौसम में कथावाचकों की बढ़ती गतिविधियों पर भी सवाल उठाते हुए विधायक ने कहा कि धार्मिक भावनाओं का राजनीतिक लाभ उठाने के लिए अब कथावाचकों को भी बिहार में सक्रिय किया जा रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सजग रहें और ऐसे लोगों के बहकावे में न आएं। प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि भगवान राम ने स्वयं अयोध्या में बीजेपी को पराजित कर यह संदेश दिया है कि जो लोग भगवान के नाम पर राजनीति करते हैं, उन्हें जनता करारा जवाब देती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

2 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

6 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

7 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

7 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

7 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

8 घंटे ago