Bihar

कल बिहार आयेंगे PM मोदी,लेकिन ना कोई सम्मान समारोह होगा ना स्वागत; देश को दे सकते हैं कोई बड़ा संदेश

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम राजनेताओं ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. खुद पीएम मोदी सऊदी अरब के आधे दौरे से वापस लौट आए और कानपुर का दौरा रद्द कर दिया. लेकिन पीएम मोदी इन सबके बीच बिहार जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी बिहार की राजधानी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में जाएंगे. बिहार की धरती से प्रधानमंत्री मोदी देश को बड़ा संदेश दे सकते हैं. हालांकि इस कार्यक्रम में ना ही कोई स्वागत होगा और ना ही कोई सम्मान होगा. पीएमओ ने निर्देश जारी कर दिया है.

बता दें कि अपने पटना दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहरसा और मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) के बीच एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. यह ट्रेन प्रवासी मजदूरों, छात्रों और दूसरे कामकाजी पेशेवरों को सुविधा मुहैया करेगी जो आजीविका के लिए मुंबई जाते हैं. राज्य के अंदर सुगम यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए तीन अन्य यात्री ट्रेनों का भी उद्घाटन किया जाएगा. इनमें पिपरा-सहरसा पैसेंजर, बिथान-समस्तीपुर पैसेंजर और अलौली-सहरसा पैसेंजर शामिल हैं.

इनमें बिहार की पहली नमो भारत रैपिड रेल जिसे वंदे मेट्रो के नाम से भी जाना जाता है पटना और मधुबनी के बीच चलेगी. सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन राज्य की राजधानी और मधुबनी के बीच यात्रा के समय को काफी कम कर देगी. रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री के द्वारा बिहार के लिए कई ट्रेनों की सौगात मिलने जा रही है, जिसमें आधुनिकतम ट्रेनें हैं उनमें से दो का परिचालन बिहार से शुरू होने वाला है. एक अमृत भारत एक्सप्रेस है जिसका परिचालन सहरसा से मुंबई के बीच किया जाने वाला है. दूसरी ट्रेन नमो भारत एक्सप्रेस. पहली नमो भारत ट्रेन का परिचालन अहमदाबाद से भुज के बीच में किया गया था.

नमो भारत रैपिड रेल को जयनगर से पटना के बीच वाया मधुबनी, दरभंगा के बीच समस्तीपुर के रास्ते चलाने का फैसला किया गया है. यह ट्रेन बरौनी और मोकामा होते हुए पटना तक जाएगी. इन दोनों ट्रेनों के परिचालन से उत्तर बिहार के लोगों को काफी फायदा होगा. दिलीप कुमार ने कहा कि अमृत भारत एक्सप्रेस की वजह से पूरे बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के लोगों को लाभ मिलेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

4 घंटे ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

7 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

16 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

16 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

19 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

22 घंटे ago