समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना के पूसा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर गरूआरा चौर इमली चौक के पास शुक्रवार की रात एक चलती हुई स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। जिसके बाद स्कॉर्पियो में सवार शाहिद रजा के परिवार के छह लोग किसी तरह कूदकर उससे बाहर निकले जिससे किसी तरह उनकी जान बच सकी। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम और मुफ्फसिल थाना की पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई।
जानकारी मिलने के बाद दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी स्कॉर्पियो जलकर खाक हो गई थी। जानकारी के मुताबिक धरमपुर निवासी एस एम मोनाजिर अली के पुत्र सैयद जीशान अली की शादी ताजपुर में थी, जिसके लिए सभी लोग बारात गए थे।
शादी के बाद BR03H 3031 नंबर की स्कॉर्पियो से बाराती वापस लौट रहे थे, तभी इमली चौक के पास चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई। ड्राइवर ने सूझबूझ से आग लगी स्कॉर्पियो को किसी तरह रोका औऱ दरवाजा खोलकर लोगो को बाहर निकाला।
बारात में शामिल आरजेडी के प्रदेश महासचिव फैजुर रहमान फैज भी इसी गाड़ी के पीछे चल रहे थे। उन्होंने तुरंत इस घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड के साथ-साथ मुफ्फसिल थाने की पुलिस को भी दी। टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरी स्कॉर्पियो जल चुकी थी।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…