Bihar

बिहार: 10वीं बोर्ड के छात्रों से 400, इंटर के छात्रों से 1000 रुपये; घूस मांगने वाला हेडमास्टर सस्पेंड

बिहार के बेतिया (पश्चिम चंपारण) जिले में बोर्ड परीक्षाओं में नंबर बढ़ाने की एवज में घूस मांगने वाले स्कूल के हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। रामपुरवा स्थित राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रभारी हेडमास्टर प्रमोद कुमार पर मैट्रिक और इंटर के छात्र-छात्राओं से प्रैक्टिकल एग्जाम में नंबर बढ़ाने की एवज में रिश्वत मांगी गई थी। विद्यार्थियों ने आरोप लगाए कि 10वीं बोर्ड में 40 अंक देने के लिए 400 रुपये और 12वीं बोर्ड के लिए 1000 रुपये मांगे गए थे। शिक्षा विभाग ने इस पर हेडमास्टर से स्पष्टीकरण मांगा था। अवैध वसूली और अन्य कई आरोपों की पुष्टि होने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया।

हेडमास्टर प्रमोद कुमार का स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाया गया। इसके बाद जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता बेतिया द्वारा स्थलीय जांच कराई गई। बीते जनवरी में बीईओ और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी। इसमें प्रमोद कुमार पर छात्रों से अवैध वसूली, परीक्षा में घूस लेकर अंक देने, स्कूल फंड में धांधली जैसे गंभीर आरोपों की पुष्टि की गई।

हेडमास्टर पर आरोप था कि उसने कक्षा 12 में नामांकन के लिए छात्रों से 1600 रुपये लिए, जबकि बच्चों को 1150 रुपये की ही रसीद दी गई थी। इसके अलावा छात्रों ने लिखित में प्रैक्टिकल एग्जाम में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत भी दी थी। यह भी आरोप लगाया गया कि हेडमास्टर ने मनमाने ढंग से बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन कराया। इसमें छात्रों की उपस्थिति नगण्य रही। विद्यालय के कोष से राशि निकालकर हेडमास्टर ने फालतू खर्च भी किया।

जांच में पाया गया कि हेडमास्टर का स्कूल का स्कूल के शिक्षकों पर कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने आचार संहिता का भी उल्लंघन किया। इसके बाद प्रमोद कुमार को पद से मुक्त कर दिया गया। उनकी जगह स्कूल के वरीयतम शिक्षक हरि प्रकाश पांडेय को नया प्रभारी प्रधानाध्यापक घोषित किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

38 मिनट ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

1 घंटा ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

10 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

11 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

12 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

14 घंटे ago