Bihar

जर्मनी से आए इंजीनियर की बिहार में दर्दनाक मौत, 5 माह पहले लव मैरिज किया था; पत्नी पर गंभीर आरोप

जर्मनी में जॉब करने वाले एरोनेटिक्स इंजीनियर की मौत जमुई जिले के गरही इलाके के पंचभूर झरना में गिरने से हो गई. 28 वर्षीय अतुल सौरभ होली में अपने घर केतारीबांक आया था. पांच महीने पहले बीते साल नवंबर में ही अतुल ने प्रिया गुप्ता नाम की सॉफ्टवेयर इंजीनियर से लव मैरिज की थी. जानकारी के अनुसार अतुल अपनी पत्नी प्रिया के साथ रविवार के दिन में घूमने के लिए पचभूर झरना गया था. जहां उसकी मौत हो गई. इंजीनियर बेटे की अतुल की मौत के मामले में उसके माता-पिता ने हत्या का मामला बताते हुए पत्नी प्रिया पर आरोप लगाया है. इस मामले में अमृत एयरोनॉटिक्स इंजीनियर अतुल की मां ने पुलिस को आवेदन देते हुए बहू और उसके परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाया है.

इकलौते बेटे की मौत के बाद केतारीबांक में अतुल के घर शोक का माहौल है. पोस्टमार्टम के बाद जब उसका शव घर पहुंचा तो सबका रो-रोकर बुरा हाल था. एक तरफ जहां मां और पिता की चीत्कार गांव में गूंज रही थी. वहीं पत्नी प्रिया पति के शव से लिपटकर उसे उठाने की कोशिश में लगी थी. इकलौते बेटे की मौत के बाद उसके घरवालों का कहना है की लव मैरिज करने के पहले से ही उसके बेटे का संबंध उसकी पत्नी से ठीक नहीं था. अतुल को उसकी पत्नी खूब टॉर्चर करती थी. वह जानबूझ कर ऊंचाई वाले पंचभूर झरना पर ले गई जहां वह अतुल को धक्का दे दी होगी.

मां ने बहू पर लगाया बेटे को मारने का आरोप

रांची के रिम्स में स्टाफ नर्स का काम करने वाली अतुल की मां सविता देवी ने बताया कि उसका बेटा जर्मनी की कंपनी में एरोनॉटिक्स इंजीनियर था. होली के बाद वह अपनी पत्नी के साथ घर आया था. अतुल की पत्नी प्रिया सॉफ्टवेयर इंजीनियर है जो वर्क फ्रॉम होम काम करते हुए अपने घर बिहार शरीफ रहती है. रविवार की सुबह पूजा पाठ करने के बाद दोनों पचभूर झरना गए थे. जाने से पहले उसने मना की लेकिन उसकी बहू जिद पर अड़ गई थी. मां सविता कुमारी का आरोप है कि लव मैरिज करने से पहले से ही प्रिया उसके बेटे से खूब झगड़ा करती थी और उसे टॉर्चर करती थी. उसे पूरा संदेह है कि बेटे की मौत के पीछे बहू का हाथ है.

मृतक अतुल की पत्नी ने दी सफाई

वहीं इस मामले में अतुल सौरभ की पत्नी का कहना है कि पैर फिसलने के कारण उसके आंख के सामने उसके पति की मौत हो गई, वो भला अपने पति को क्यों मारेगी, दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे. प्रिया गुप्ता का कहना है कि अतुल बहुत ऊंचाई पर चला गया था वह मना कर रही थी, उन दोनों के साथ परिवार का 10 साल का एक बच्चा भी गया था. ऊंचाई से उतरने के दौरान अतुल का पैर फिसल गया वह उसे बचाने की कोशिश की लेकिन उसे बचा न सकी.

पिता ने ऑटो चलाकर बेटे को था पढ़ाया

जानकारी के अनुसार अतुल पढ़ाई लिखाई में होनहार था. अपने पढ़ाई के बदौलत वह आईआईटी मुंबई में पढ़ाई की थी. उसको पढ़ाने में उसके पिता का काफी बड़ी भूमिका थी जो ऑटो चलाकर अपने बेटे को पढ़ा लिखा इंजीनियर बनाया था. इंजीनियरिंग के बाद बेंगलुरु में जॉब करने के दौरान ही अतुल की मुलाकात प्रिया से हुई थी दोनों के बीच 3 साल से प्रेम प्रसंग था. इसके बाद बीते साल 22 नवंबर को कोलकाता के एक रिसॉर्ट में लव मैरिज किया था. लव मैरिज का सर्टिफिकेशन के लिए भी अतुल जमुई में तैयारी कर रहा था.

पुलिस ने दर्ज किया केस

इस मामले में एरोनॉटिक्स इंजीनियर अतुल की मां ने बहू को ही बेटे की मौत के मामले में अभियुक्त बनाने के लिए पुलिस को आवेदन दिया है. इस मामले में एसडीपीओ सतीश सुमन ने जानकारी दी है कि एरोनॉटिक्स इंजीनियर की मां ने बेटे की मौत के मामले में बहु प्रिया और उसके परिवार वालों पर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है. पुलिस केस दर्ज करते हुए मामले की अनुसंधान कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

31 मिनट ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

3 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

7 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

7 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

8 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

8 घंटे ago