पटना के शीतला मंदिर में रामनवमी पर मंत्री रेणु देवी का मोबाइल और पर्स चोरी हो गई। पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रविवार को पूजा करने के लिए मंदिर गई थीं। रामनवमी की वजह से भीड़ ज्यादा थी। रेणु देवी हाथ में प्रसाद की डलिया लेकर मंदिर जा रही थीं। इस दौरान ही पर्स और मोबाइल की चोरी हो गई।
ड्रोन से हो रही थी निगरानी
उन्होंने डलिया में ही पर्स और मोबाइल रख दिया था। मंत्री रेणु देवी के साथ उनकी बहू और सुरक्षाकर्मी भी थे। चोरी के बाद मंत्री ने सुरक्षाकर्मियों के साथ तलाश की। लेकिन, मोबाइल और पर्स नहीं मिला।प्रशासन ने मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। ड्रोन से निगरानी की जा रही थी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की भी तैनाती थी।
2 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया
मंत्री के निजी सहायक नीरज कुमार ने बाईपास थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बाईपास थाना प्रभारी राजेश कुमार झा के अनुसार पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…