Bihar

सचिन पायलट ने तेजस्वी यादव को दिया झटका, पटना पहुंचते ही बोले- CM का चेहरा अभी फाइनल नहीं

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव को लेकर कांग्रेस के तेवर नरम पड़ते नहीं दिख रहे हैं। अब कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने भी दो-टूक जवाब देते कह दिया कि बिहार चुनाव में बहुमत मिलने के बाद ही मुख्यमंत्री का नाम तय होगा। यानी कि चुनाव नतीजे आने के बाद ही महागठबंधन का सीएम फेस घोषित किया जाएगा। दूसरी ओर, आरजेडी तेजस्वी को ही महागठबंधन का सीएम फेस बनाकर चुनावी मैदान में उतरना चाहती है। दोनों पार्टियों के बीच इस मुद्दे पर तकरार हो सकती है।

कन्हैया कुमार की बिहार में चल रही नौकरी दो, पलायन रोको यात्रा का शुक्रवार को पटना में समापन हुआ। इस मौके पर सचिन पायलट पटना पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान कई सवालों के जवाब दिए। जब उनसे महागठबंधन के सीएम फेस को लेकर सवाल किया गया तो पायलट ने कहा कि विधानसभा चुनाव में गठबंधन को बहुमत मिलेगा, तब मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी चुनाव में आरजेडी के साथ गठबंधन जारी रहेगा।

इससे पहले बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने भी स्पष्ट किया था कि चुनाव के बाद ही सीएम तय किया जाएगा। पिछले महीने दिल्ली में बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस की हुई बैठक में भी इसी रणनीति पर मुहर लगाई गई थी। उस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मौजूद थे। अल्लावरू ने बैठक से निकलकर कहा था कि बिहार में कांग्रेस का आरजेडी के साथ गठबंधन जारी रहेगा, लेकिन सीएम पद पर बाद में फैसला किया जाएगा।

बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। एनडीए की ओर से जहां हर जिले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी, जेडीयू समेत सभी घटक दलों के बीच एकजुटता का संदेश दिया जा रहा है। दूसरी ओर, महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर आरजेडी और कांग्रेस के बीच एक राय नहीं बन पा रही है।

आरजेडी के नेता जहां तेजस्वी यादव को ही सीएम कैंडिडेट मान रहे हैं और कांग्रेस के नेताओं पर भी इसके लिए दबाव बना रहे हैं। वहीं, कांग्रेस इस बार आरपार के मूड में है। राहुल गांधी के लगातार दौरे, चुनाव से पहले जिलाध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक को बदला गया। प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु भी दो-टूक कह चुके हैं कि सीट शेयरिंग में कांग्रेस इस बार उचित हिस्सेदारी लेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

2 घंटे ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

7 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

9 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

9 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

9 घंटे ago