Bihar

वक्फ कानून के खिलाफ कल सुप्रीम कोर्ट जाएगी RJD, मनोज झा ने पूरा प्लान बताया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। आरजेडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि सोमवार को आरजेडी पहले बैच की याचिका शीर्ष अदालत में दायर करेगी। इसके बाद अलग-अलग संगठनों की ओर से भी अर्जियां लगाई जाएंगी। उन्होंने संसद से पारित वक्फ संशोधन बिल को असंवैधानिक और सौहार्द के खिलाफ करार दिया। बता दें कि लोकसभा एवं राज्यसभा से पास होने के बाद अब वक्फ बिल को राष्ट्रपति से भी मंजूरी मिल गई है, जिसके बाद इसे कानून का दर्जा हासिल हो गया है।

आरजेडी सासंद मनोज झा ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि वक्फ संशोधन कानून संविधान की मूल भावना का उल्लंघन करता है। यह सौहार्द को खराब करने की साजिश है। उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट इस पर सुनवाई करेगा। इस क को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा मंजूरी दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह तो सरकार की प्रक्रिया है। हम वो कर रहे हैं जो हमारा अधिकार है।

इससे पहले बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम एवं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा था कि हमारी सरकार आएगी तो इस बिल को कूड़े में फेंक देंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर बिहार में वक्फ कानून को लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर ध्रुवीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी के लोग बेरोजगारी, पलायन, गरीबी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाकर देश को बांटना चाहते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

52 मिनट ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

2 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

2 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

3 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

12 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

13 घंटे ago