Bihar

बिहार में अब नहीं रहेगा कोई पाकिस्तानी; पहलगाम हमले पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की दो टूक

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि वीजा रद्द होने के बाद बिहार में एक भी पाकिस्तानी नहीं रहेगा। हर जिला प्रशासन ने पाकिस्तान से आये लोगों को चिह्नित कर लिया है। विदेश मंत्रालय से भी सूची मिली है। शनिवार को उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 हिंदू पर्यटकों की हत्या के बाद भारत सरकार ने आतंकवाद प्रायोजित करने वाले पाकिस्तान के नागरिकों का वीजा रद्द करने का जो फैसला लिया है, वह बिहार में भी पूरी तरह लागू होगा। हर पाकिस्तानी नागरिक को वापस जाना पड़ेगा । पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ देने को कहा गया है और यह समय सीमा कल 27 अप्रैल को खत्म हो रही है।

गृह विभाग ने पाकिस्तानी नागरिकों को जारी वीजा निरस्त करने संबंधी भारत सरकार के आदेश का पालन करने का निर्देश राज्य के सभी जिलों के जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक को दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय से प्राप्त आदेश के आलोक में सभी डीएस और एसपी को यह निर्देश जारी किया गया है। विभाग के अनुसार, भारत सरकार द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वर्तमान वैध वीजा, (चिकित्सा वीजा, दीर्घकालिक वीजा (एलटीवी), राजनयिक एवं आधिकारिक वीजा को छोड़कर, 27 अप्रैल 2025 से तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं। पाकिस्तानी नागरिकों को जारी चिकित्सा वीजा केवल 29 अप्रैल 2025 तक वैध रहेगा। इस संबंध में कोई नया वीजा जारी नहीं किया जाएगा।

गृह सचिव गोविंद मोहन ने शाह की मुख्यमंत्रियों से बातचीत के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके सभी राज्यों के मुख्य सचिवों से कहा कि वे अपने-अपने राज्यों में पाकिस्तानी वीजा को 27 तारीख से खत्म मानकर कार्रवाई करें। राज्यों को मिशन मोड में ऐसे नागरिकों की पहचान करके उन्हें वापस पाकिस्तान भेजने के लिए जरूरी कार्रवाई करने को कहा गया है।

हालांकि पाक नागरिकों का वीजा रद्द करने का फैसला हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों को पहले से जारी किए गए दीर्घकालिक वीजा पर लागू नहीं होगा। ऐसे वीजा वैध रहेंगे। सरकार ने बुधवार को घोषणा की थी, कि पाकिस्तानी नागरिकों को सार्क वीजा छूट योजना के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। इसके तहत भारत में मौजूद किसी पाक नागरिक के पास देश छोड़ने के लिए 48 घंटे हैं। यह समय शुक्रवार को समाप्त हो गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

2 मिनट ago

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

8 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

8 घंटे ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

9 घंटे ago