Bihar

‘सरकार बनाओ अधिकार पाओ’ कार्यक्रम में मुकेश सहनी का ऐलान, 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी वीआईपी

बिहार के चुनावी मौसम में इन दिनों हर तरफ बयानबाजी, आरोप-प्रत्यारोप और तरह-तरह के वादे किए जाए रहे हैं. इस कड़ी में वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने शनिवार को कहा कि, हमारी पार्टी 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

बता दें कि, यह बातें सहनी ने रोहतास में आयोजित ‘सरकार बनाओ अधिकार पाओ’ कार्यक्रम में कही. उन्होंने कहा कि, मेरी पार्टी को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही है कि, हम दूसरी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं. लेकिन ऐसा नहीं है, वीआईपी किसी के साथ नहीं जा रही है.

इतने सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं सहनी

मुकेश सहनी ने कहा कि, उनकी पार्टी बिहार में 60 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. साथ ही, उन्हें उपमुख्यमंत्री का पद भी चाहिए. महागठबंधन की बैठक में इस बारे में चर्चा होगी. इस कार्यक्रम में रोहतास के अलावा बक्सर, कैमूर, गया और औरंगाबाद जिलों के कार्यकर्ता भी शामिल थे.

सहयोगी दल के समक्ष अपनी मांग रखी

वीआईपी प्रमुख ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद भी किया. उन्होंने कहा कि, 60 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारियों को लेकर महागठबंधन की बैठक में सहयोगी दलों को अवगत करा दिया गया है. बैठक में बहुमत मिलने पर उपमुख्यमंत्री पद की दावेदारी के बारे में भी सहयोगी दलों के नेताओं को जानकारी दे दी गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

4 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

13 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

16 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

17 घंटे ago