पटना के बेऊर केंद्रीय कारा में रविवार को बड़ी कार्रवाई हुई। नए जेल अधीक्षक नीरज कुमार झा के नेतृत्व में की गई छापेमारी में कुख्यात अपराधी रवि गोप के गोदावरी खंड से चार स्मार्टफोन और दो चार्जर बरामद किए गए।
मोबाइल इस्तेमाल करने की सूचना मिली थी
जेल अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि रवि गोप जेल के अंदर से मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा है। इस सूचना पर दोपहर करीब 2 बजे जेल अधिकारियों और सिपाहियों के साथ गोदावरी खंड में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।
छापेमारी के दौरान करीब दो घंटे तक कैदियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कैदी समझ नहीं पा रहे थे कि अचानक दोपहर में छापेमारी क्यों की जा रही है।
बेऊर थाने में एक और मामला दर्ज
जेल अधीक्षक ने कहा कि जेल मैनुअल का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जेल प्रशासन ने बरामद सामान की सूची बनाकर बेऊर थाने में रवि गोप के खिलाफ एक और मामला दर्ज करा दिया है। जेल में सर्च ऑपरेशन और छापेमारी अभियान जारी रहेगा।
समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…
समस्तीपुर/सरायरंजन : आगामी 18 सितंबर से श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज नरघोघी में शुरू होने वाली…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…
समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…