समस्तीपुर : यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर सीतामढ़ी-दरभंगा- समस्तीपुर-बरौनी- साहेबपुर कमाल-मुंगेर-भागलपुर-रामपुर हाट के रास्ते रक्सौल से कोलकाता के लिए एक वन-वे स्पेशल का परिचालन किया जायेगा। गाड़ी संख्या 05599 रक्सौल-कोलकाता वन-वे स्पेशल दिनांक 8 अप्रैल को रक्सौल से 9 बजे खुलकर 10 बजे बैरगनियां, 10.45 बजे सीतामढ़ी, 11.18 बजे जनकपुर रोड, 12 बजे दरभंगा, 1.10 बजे समस्तीपुर,
2.20 बजे बरौनी, 3.05 बजे बेगुसराय, 3.35 बजे साहेबपुर कमाल, 4.15 बजे मुंगेर, 4.45 बजे बरियारपुर, 5.30 बजे सुलतानगंज तथा 7.40 बजे भागलपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 5.50 बजे कोलकाता पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय सह तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के दो कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का एक कोच, शयनयान श्रेणी के 9 कोच, साधारण श्रेणी के चार कोच एवं एसएलआर के 2 कोच सहित कुल 18 कोच होंगे।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…