Bihar

VIP के इफ्तार से बिहार में बढ़ी सियासी हलचल, सीवान में मुकेश सहनी के कार्यक्रम में लालू के करीबी नेता भी पहुंचे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के सीवान जिले में आज विकासशील इंसान पार्टी (VIP) द्वारा भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पार्टी प्रमुख और बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी खुद शामिल हुए. इफ्तार में बड़ी संख्या में रोजेदारों, राजनीतिक नेताओं और वीआईपी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. इस मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता अवध बिहारी चौधरी भी पहुंचे, जिससे इस आयोजन की राजनीतिक चर्चा और तेज हो गई.

रमजान में भाईचारे का संदेश, अमन-चैन की मांगी दुआएं

इस आयोजन में आए रोजेदारों ने देश में अमन, शांति और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी के लिए इफ्तार की खास व्यवस्था की थी, जिसमें लजीज व्यंजनों का आनंद उठाया गया. इस मौके पर मुकेश सहनी ने कहा, “रमजान सिर्फ इबादत का महीना नहीं, बल्कि यह एकता, भाईचारे और साझा सुख-दुख का प्रतीक भी है.”

वक्फ संशोधन बिल पर भाजपा को घेरा

सहनी ने केंद्र सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि वक्फ संशोधन बिल को लेकर भाजपा की रणनीति साफ है. उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार 400 साल पुराने इतिहास को उखाड़ने में लगी हुई है. असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ये सब किया जा रहा है. लोगों को परेशान करने और बांटने की राजनीति की जा रही है.”

बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल

बिहार में बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर भी मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा, “जब मुख्यमंत्री ही अस्वस्थ हों, तो राज्य की कानून-व्यवस्था की क्या स्थिति होगी, यह बताने की जरूरत नहीं है. सही तरीके से कोई समीक्षा नहीं हो रही, जिससे प्रदेश में कानून-व्यवस्था समेत कई व्यवस्थाएं चरमराने लगी हैं.”

राजनीतिक सरगर्मियां तेज, 2025 चुनाव की तैयारी में जुटे दल

इस इफ्तार पार्टी के आयोजन से राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है. 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गए हैं. बिहार में मुस्लिम और पिछड़ा वोट बैंक काफी अहम माना जाता है. ऐसे में VIP द्वारा इस तरह के आयोजन को चुनावी रणनीति से भी जोड़ा जा रहा है.

इफ्तार पार्टी में शामिल हुए ये बड़े चेहरे

इस आयोजन में वीआईपी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के अलावा राजद, कांग्रेस और अन्य दलों के कुछ स्थानीय नेता भी पहुंचे. इसका राजनीतिक संदेश भी साफ दिखा कि आगामी चुनाव में गठबंधन और समीकरण कैसे बनने वाले हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

7 घंटे ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

1 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

1 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

1 दिन ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago