Bihar

शराबबंदी कानून हटाना चाहिए, नौजवान बर्बाद हो रहे; बोले BJP के दिग्गज नेता आरके सिंह – पुलिस बेचवा रही शराब

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने बिहार की शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने नीतीश सरकार के सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं. साथ ही शराबबंदी के बाद भी राज्य में किस तरह नशे का व्यापार हो रहा है इसको लेकर बात की है. बीजेपी के सीनियर नेता ने सीधे-सीधे बिहार की पुलिस पर शराब बिकवाने का आरोप लगा दिया है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा, बिहार में इन दिनों पुलिसकर्मी खुद से शराब बिकवा रहे हैं. बिहार के नौजवानों का नशे के चलते जीवन बर्बाद हो रहा है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून को ही हटा देना चाहिए.

पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने आरोप लगाया कि थाना अध्यक्ष समेत पुलिस वाले ही शराब बिकवा रहे हैं. शराबबंदी के बाद बिहार के नौजवान गांजा-अफीम का सेवन करने लगे हैं, यही नहीं शराब की तस्करी करने लगे हैं और थाना इंचार्ज-पुलिस वाले शराब बिकवाते हैं.

इसके बाद आर के सिंह ने खुले मंच से ही मोबाइल पर एक इंजीनियर को भी हड़का दिया. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सुनने में आ रहा है कि आप कुछ विधायकों के कहने पर टेंडर मैनेज कर रहे हैं.

कब दिया बयान

दरअसल, चुनाव हारने के बाद भी आरा में आरके सिंह लगातार ऐक्टिव रहते हैं. बड़हरा के सरैया बाजार में मौजूद भीखम दास मठिया में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसी दौरान उन से लोगों ने शराबबंदी को लेकर शिकायत की तभी आरके सिंह ने शराबबंदी को लेकर बयान दिया. आरके सिंह ने कहा कि शराबबंदी कानून को हटा देना चाहिए.

कौन हैं आरके सिंह?

आरके सिंह बिहार के सीनियर नेता हैं. वो आरा के पूर्व सांसद हैं. वो 4 दिनों के दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचे हैं. जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, जितना काम संसदीय क्षेत्र में उन्होंने किया है, किसी सांसद ने नहीं किया और आगे भी कोई नहीं कर पाएगा क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार को कभी पनपने नहीं दिया.

आरके सिंह भारत सरकार में पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री हैं. उन्होंने साल 2014 से लेकर 2024 तक कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी संभाली. वो मई 2014 से 4 जून 2024 तक आरा, बिहार से भारतीय संसद के सदस्य थे. सिंह 1975 बैच के बिहार कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी और भारत के पूर्व गृह सचिव हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

33 मिनट ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

5 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

6 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

6 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

6 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

7 घंटे ago