Bihar

“सॉरी! मम्मी-पापा, मुझे नहीं मिला मेरे मन का…”, समस्तीपुर की डॉ. आर्या ने इतना लिखा और फंदे पर झुल गई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : झारखंड के बोकारो जिला मुख्यालय स्थित सेल (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) के जनरल हॉस्पिटल में कार्यरत महिला चिकित्सक डॉ. आर्या झा का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकता हुआ पाया गया है। उनके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसके आधार पर इसे प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। पुलिस मामले में हर पहलू की जांच कर रही है।

29 वर्षीय डॉ. आर्या झा मूल रूप से समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गरूआरा गांव की रहने वाली थीं। वह हॉस्पिटल से जुड़े डीएनबी गर्ल्स हॉस्टल में रहती थीं। रविवार की देर तक डॉ. आर्या के साथ रहने वाली डॉक्टर जब हॉस्पिटल की ड्यूटी से लौटीं तो उन्हें फंदे पर लटकता देखकर शोर मचाया। तत्काल हॉस्पिटल के वरीय अधिकारी और पुलिस के अफसर मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को फंदे से उतारा गया।

फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है और मौके से जरूरी सैंपल लिए हैं। बोकारो के सेक्टर 4 थाने के इंस्पेक्टर संजय कुमार के मुताबिक, डॉक्टर के कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता को संबोधित करते हुए लिखा, ”सॉरी मम्मी-पापा, आई कैन नॉट वर्क… मुझे मेरे मनमाफिक डिपार्टमेंट नहीं मिला।”

पुलिस ने सुसाइड नोट के अलावा डॉक्टर का लैपटॉप, मोबाइल सहित अन्य सामान को जांच के लिए अपने कब्जे में लिया है। घटना की सूचना पाकर मृतका के पिता संजीव कुमार झा और परिवार के अन्य लोग सोमवार को समस्तीपुर से बोकारो पहुंचे और पुलिस के समक्ष कागजी कार्रवाई पूरी की। उन्होंने पुलिस के समक्ष दर्ज कराए गए बयान में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद उन्हें डॉ. आर्या का शव सौंप दिया गया। इस घटना से हॉस्पिटल के डॉक्टर और कर्मी स्तब्ध हैं। उन्होंने दिवंगत डॉक्टर की आत्मा की शांति के लिए सोमवार को दो मिनट का मौन रखा और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

31 मिनट ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

1 घंटा ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

6 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 दिन ago