दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना के चौकीदार का वर्दी में शराब पीते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में चौकीदार विजय पासवान झोपड़ी में बैठकर शराब पीते नजर आ रहे। वीडियो की जांच के बाद अंचल पुलिस निरीक्षक बहेड़ा ने जांच रिपोर्ट के आधार पर चौकीदार विजय पासवान महाल और चौकीदार अवधेश पासवान महाल को निलंबित कर दिया गया। एसएसपी जग्गुनाथ रेड्डी ने कहा कि निलंबित चौकीदारों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
चौकीदारों को निगरानी की है जिम्मेदारी
शराबबंदी कानून लागू होने के बाद चौकीदारों को भी इसकी निगरानी की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन इस घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ चौकीदारों की मिलीभगत से शराब तस्करी को बढ़ावा मिल रहा है।
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की परेशानी कम होने का…
समस्तीपुर : दशहरा एवं विजयादशमी के अवसर पर आयोजित होने वाले रावण दहन समारोह को…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन…