Samastipur

समस्तीपुर में होली के मद्देनजर 19 मार्च तक सभी पुलिसकर्मियों की छुटी रद्द 

समस्तीपुर : जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा व पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा द्वारा बुधवार को संयुक्त रूप से आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए विधि व्यवस्था से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व सभी थाना प्रभारियों को विधि व्यवस्था संधारण को लेकर महत्वपूर्ण स्थलों व संवेदनशील स्थलों को चिन्हित करते हुए आवश्यकता अनुसार बैरिकेडिंग करने, डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाने एवं निरोधात्मक कार्रवाई करने को लेकर निर्देश दिया गया। साथ ही सभी पदाधिकारियों को लगातार भ्रमणशील रहते हुए विधि व्यवस्था संधारण करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी 19 मार्च तक रद्द करने का निर्देश दिया।

इसके बाद जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी व सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि आगामी 13 मार्च होलिका दहन से लेकर 15 मार्च होली की समाप्ति तक लगातार संवेदनशील स्थलों पर पैनी नजर रखते हुए विधि व्यवस्था का संधारण करना सुनिश्चित करेंगे एवं किसी भी छोटी बड़ी घटना से उच्च अधिकारियों को अवगत कराएंगे।

इसके अलावा सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए बाउंड डाउन एवं चिन्हित व्यक्तियों पर सीसीए इत्यादि की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा होली के दौरान मार्ग में आने वाले मस्जिद एवं संवेदनशील स्थलों, कब्रिस्तान इत्यादि के आसपास आवश्यकता अनुसार बैरिकेडिंग करने एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने हेतु सभी सम्बंधित अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया।

बैठक में अपर समाहर्ता अजय तिवारी, नगर आयुक्त केडी प्रौज्जवल, समेत सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी अपने-अपने अनुमंडलो एवं अंचलों से जुड़े हुए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

6 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

9 घंटे ago