Bihar

बिहार में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद बड़ा फैसला: स्कूलों में अब अंडे की जगह मौसमी फल देने का आदेश

बिहार सरकार ने बढ़ते बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए मध्याह्न भोजन योजना में बड़ा बदलाव किया है। अब शुक्रवार को स्कूलों में अंडे नहीं दिए जाएंगे। इसकी जगह बच्चों को 100 ग्राम के समतुल्य सेब या केला या अन्य मौसमी फल दिया जाएगा।

सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?

राज्य में बर्ड फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने शुक्रवार के मिड-डे मील से अंडे हटाने का फैसला किया है।

क्या होगा आगे?

सरकार का कहना है कि अगर हालात सामान्य होते हैं, तो दोबारा अंडे देने पर विचार किया जाएगा।

बिहार के तीन जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि 

बिहार में बर्ड फ्लू तेजी से फैल रहा है। अब तक बिहार के तीन जिलों पटना, भागलपुर और जहानाबाद में बर्ड फ्लू के मामले की पुष्टि हो चुकी है। सावधानी और मॉनीटरिंग (निगरानी) से ही बर्ड फ्लू के खतरे से बचा जा सकता है, क्योंकि बर्ड फ्लू से बचाव के लिए कोई टीका नहीं है। मौसमी फ्लू से बचाने वाला टीका इसे नहीं रोक पाता।

ये बरतें सावधानी

● कौवा, कबूतर, मुर्गी आदि के मरने पर सतर्कता जरूरी है, मुर्गी फार्म की नियमित सफाई और सेनेटाइज करें

● मुर्गी फार्म के मजदूरों को मास्क, हाथ में ग्लब्स और पैर में जूते पहन ही काम करना चाहिए

● पक्षियों के मांस और अंडे को कच्चा या अधपका न खाकर पूरा पका हुआ खाना चाहिए

● बर्ड फ्लू प्रभावित पक्षी के मांस को भी 100 डिग्री तापमान पर पकाकर खाने की स्थिति में इसका खतरा नहीं रहता है

Avinash Roy

Recent Posts

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

25 मिनट ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

8 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

11 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

13 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

13 घंटे ago