Bihar

बिहार में निगरानी के जाल में फंसा घूसखोर दारोगा, रिश्वत में लिए 10 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के पुलिस जिला बगहा के भैरोगंज थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर को निगरानी की टीम ने घूस लेते रंगे हाथों पकड़ लिया. दारोगा निगरानी के बिछाए जाल में पूरी तरह फंस गए और कांड में आरोपित से नाम हटाने व केस से बरी करने के नाम पर 10 हजार रिश्वत लेना उन्हे भारी पड़ गया. शिकायत मिलने पर निगरानी के डीएसपी के नेतृत्व मे सात सदस्यीय टीम भैरोगंज पहुंची और दारोगा को रंगे हाथों पकड़कर गिरफ्तार कर लिया.

बगहा में दारोगा गिरफ्तार

भैरोगंज थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर ओमप्रकाश गौतम को निगरानी टीम ने 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. निगरानी टीम कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए ओमप्रकाश गौतम को अपने साथ पटना ले गई . इसकी जानकारी निगरानी विभाग के डीएसपी विकास श्रीवास्तव ने दी. निगरानी के डीएसपी विकास श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार सब-इंस्पेक्टर ओमप्रकाश गौतम के खिलाफ निगरानी विभाग पटना में भैरोगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत परसौनी गांव निवासी शैलेश सिंह ने लिखित शिकायत दर्ज करायी थी.

10 हजार रिश्वत मांगना पड़ा भारी

डीएसपी विकास श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायतकर्ता ने निगरानी को बताया था कि भैरवगंज थाना में कांड संख्या 4 /25 व कांड संख्या 5 /25 भूमि विवाद मामला दर्ज है. जिसमें केस के अनुसंधानकर्ता ओमप्रकाश गौतम द्वारा मेरे पिता हरेंद्र सिंह का नाम केस से हटाने के साथ बरी करने के नाम पर 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गयी है. इस शिकायत पर निगरानी विभाग ने कार्रवाई के लिए टीम का गठन किया था. जिस दौरान मेरे नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर उपेन्द्र कुमार,गणेश कुमार ,पीटीसी कृष्ण मुरारी कश्यप रणवीर सिंह सिपाही संतोष समेत सात सदस्यीय टीम ने भैरवगंज थाना पहुंचे थे.

दारोगा को गिरफ्तार करके पटना ले गयी निगरानी की टीम

डीएसपी विकास श्रीवास्तव ने बताया कि निगरानी टीम रहस्यमय ढंग से एसआई ओमप्रकाश गौतम के क्वार्टर पहुंची थी और पूछताछ व जांच पड़ताल के दौरान उनके बेड पर तकिया के नीचे छुपाकर रखे हुए 10 हजार रुपए रिश्वत को रंगे हाथों बरामद किया है. निगरानी डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार एस आई ओमप्रकाश गौतम के बारे में जानकारी सीनियर पुलिस पदाधिकारी को दे दी गई है और गिरफ्तार एसआई को पटना ले जाया जा रहा है. इसके बाद मुजफ्फरपुर न्यायालय में सुपुर्द कर दिया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

1 घंटा ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

1 घंटा ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

2 घंटे ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

2 घंटे ago

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

7 घंटे ago