Bihar

समस्तीपुर में मछली पालकों को नई तकनीक की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण-सह-प्रत्यक्षण कार्यक्रम आयोजित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- मछली पालकों को नई तकनीक की जानकारी देने के लिए सोमवार को प्रशिक्षण-सह-प्रत्यक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका शुभारंभ दरभंगा परिक्षेत्र के उप-मत्स्य निदेशक कुमार विमल प्रसाद ने किया। उप-मत्स्य निदेशक ने कहा कि मछली पालन में नई तकनीक अपनाने से किसानों की आय दोगुनी हो सकती है।

जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय ने कहा कि कृषि के बाद पशुपालन और मत्स्य पालन ग्रामीणों की आजीविका का मुख्य साधन है। जिले में मत्स्य पालन लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र, समस्तीपुर ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

सहायक निदेशक, रसायन समस्तीपुर अमित कुमार ने मत्स्य पालन में रसायनों के उपयोग से होने वाले लाभ और हानि पर विस्तार से बताया। इस मौके पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार, सहायक अभियंता मत्स्य विभाग विनोद कुमार समेत मत्स्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में 175 मत्स्य पालक शामिल हुए। जिला मत्स्य पदाधिकारी-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मो. नियाज उद्दीन ने सभी का धन्यवाद किया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

1 घंटा ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

6 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

7 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

15 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

16 घंटे ago