Bihar

बिहार: अधिकारी बताकर गांठ रहा था रौब, मकान मालिक से विवाद में खुली पोल, फर्जी IAS गिरफ्तार

फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर धौंस जमाने व ठगी करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूरी घटना बिहार के मधुबनी जिले की है जहां बीती रात शहर के प्रोफेसर कालोनी से कुमार देवांशु को पकड़ा गया।

गिरफ्तार युवक के पास से कई अधिकारियों का फेक आईडी, सर्विस बुक, मुहर, लैपटॉप व अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि कुमार देवांशु को गिरफ्तार किया गया है। वह बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बेतौना गांव का रहने वाला है।‌ पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

उधर, नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने मंगलवार शाम आरोपी को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार महथा के न्यायालय में पेश किया। उसके पास से जब्त दस्तावेज भी न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने अबतक किन-किन लोगों को ठगी का शिकार बनाया है और उसके तार कहां से जुड़े हैं।

पुलिस के अनुसार, देवांशु अपने को सचिवालय में असिस्टेंट डायरेक्टर बता रहा था। मकान मालिक से किराये को लेकर विवाद होने पर पहुंची पुलिस ने शक के आधार पर कमरे की तलाशी ली और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ फर्जी पहचान पत्र व मुहर रखने, फर्जी सेवा पुस्तिका बनाने, धौंस दिखाकर ठगी करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

11 मिनट ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

22 मिनट ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

38 मिनट ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

58 मिनट ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

2 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

5 घंटे ago