Bihar

बिहार: पिकअप की टक्कर से 20 फीट उड़ गए बाइक सवार, दर्दनाक हादसे में 3 युवकों की मौत, होली पर पसरा मातम

होली के दिन मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा सामने आया। जब अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां के पास शुक्रवार की सुबह 11 बजे सीतामढ़ी रोड पर भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इसमें बाइक सवार तीन छात्रों की मौत हो गई।

मुजफ्फरपुर की ओर से सीतामढ़ी की तरफ बाइक जा रही थी। बताया जा रहा है कि उस पर सवार लोग काफी तेजी में थे। सामने से एक मालवाहक पिकअप से टक्कर हो गई। बाइकसवार करीब 20 फीट ऊपर उड़ गए। सड़क पर गिरे छात्रों को पिकअप ने रौंद दिया। जिसमें तीनों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान अहियापुर थाने के मोहनपुर गांव के सुबोध राय, टेंगरारी गांव के धर्मेन्द्र सहनी, मीनापुर धर्मपुर गांव के सुधाकर सहनी के रूप में हुई है। तीनों के शव सड़क पर ही क्षत विक्षत पड़े थे। मौके पर पहुंची अहियापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। होली पर दिन कई परिवारों में मातम पसर गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

2 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

3 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

4 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

6 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

6 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में 39वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…

7 घंटे ago