Bihar

फेरे से पहले आ धमकी दूल्हे की प्रेमिका, बेटे की शादी टूटी तो मां को आया हार्ट अटैक

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गरीबस्थान रोड स्थित एक मैरिज हॉल में गुरुवार को आयोजित एक शादी समारोह में गजब का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। फेरों से पहले दूल्हे की प्रेमिका अपनी मां के साथ आ धमकी। उसके ड्रामे की वजह से दुल्हन के घर वालों ने शादी तोड़ दी। इससे आहत होकर लड़के की मां को हार्ट अटैक आ गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह लड़की पक्ष के लोग बारात स्वागत की तैयारी में जुटे थे। इसी दौरान मां और बेटी वहां पहुंच गईं। महिला ने दुल्हन के पिता से कहा कि जिस लड़के से आप अपनी बेटी की शादी करने जा रहे हैं, उसका मेरी बेटी से पहले से प्रेम संबंध है। मैं यह शादी नहीं होने दूंगी। यह सुनकर दुल्हन के घर वाले चौंक गए। देखते ही देखते मैरिज हॉल में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

इसी बीच लड़का पक्ष के लोगों ने नगर थाना पुलिस की डायल 112 टीम को बुला दिया। पुलिस ने मां-बेटी से कहा कि अगर वह शादी करना चाहती है तो शादी करें या थाने में शिकायत करें। हालांकि महिला ने थाने में शिकायत करने से इनकार कर दिया। दोनों का यही कहना था कि वे लड़के की शादी नहीं होने देंगे।

दूसरी ओर, बवाल बढ़ता देख दुल्हन के पिता ने शादी से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी यहां खुश नहीं रह पाएगी। शाम में जब लड़के की मां को बेटे की शादी टूटने की खबर लगी तो सदमे में दिल का दौरा पड़ गया। वह बेहोश हो गईं।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

9 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

9 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

11 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

13 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

17 घंटे ago