Bihar

बिहार: पत्नी की प्रताड़ना से परेशान युवक ने SP कार्यालय पहुंचकर जहर खा लिया, ईलाज के दौरान मौ’त

बिहार के लखीसराय में पत्नी की प्रताड़ना से परेशान राजपुर गांव निवासी निवास कुमार ने SP कार्यालय पहुंचकर जहर खा लिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना पीरीबाजार थाना क्षेत्र की है, जहां निवास दिल्ली से लौटने के बाद सीधे SP कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों के सामने अपनी आपबीती सुनाई। इसके कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, धमकियों से था परेशान

जानकारी के मुताबिक, निवास कुमार दिल्ली में काम करता था, जबकि उसकी पत्नी जमालपुर में रहती थी। युवक के अनुसार, उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से चैटिंग और बातचीत करती थी। जब उसने इसका विरोध किया, तो पत्नी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने ज्यादा टोका-टाकी की, तो वह खुद जहर खाकर उसके पूरे परिवार को फंसा देगी। इन धमकियों से निवास मानसिक रूप से बेहद परेशान था। इसी तनाव में उसने बुधवार को दिल्ली से लखीसराय आने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। फिर सीधे SP कार्यालय पहुंचकर पुलिस को अपनी आपबीती बताई।

पुलिस के सामने बिगड़ी हालत, अस्पताल में तोड़ा दम

SP कार्यालय में शिकायत करने के दौरान ही निवास की तबीयत बिगड़ने लगी। पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। डॉक्टर मणिभूषण के अनुसार, जब युवक को अस्पताल लाया गया, तो उसकी नाक और मुंह से खून निकल रहा था। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उसने कौन सा जहरीला पदार्थ खाया था, लेकिन उसकी हालत बेहद गंभीर थी। डॉक्टरों ने बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गया।

पुलिस जांच में जुटी, पत्नी से भी होगी पूछताछ

मामले की गंभीरता को देखते हुए SP अजय कुमार, SDPO शिवम कुमार और कबैया थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि युवक की पत्नी ने उसे किस हद तक प्रताड़ित किया था। क्या वाकई पत्नी की धमकियों और बर्ताव की वजह से युवक ने आत्महत्या का कदम उठाया, या इसके पीछे कोई और कारण है? फिलहाल इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

3 घंटे ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

7 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

9 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

9 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

10 घंटे ago