Bihar

बिहार: खोजने गए नोटों की गड्डी, मिल गई बोतलें; पटना में कारोबारी के घर आयकर रेड में मिली शराब

शराबबंदी वाले बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को एक अजीब वाकया हुआ। शहर की एक प्रतिष्ठित मिठाई दुकान के मालिक के घर छापेमारी करने गई आयकर विभाग की टीम को शराब मिल गई। आयकर टीम ने तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 8 बोतल शराब को जब्त कर लिया। पुलिस ने मिठाई दुकान के मालिक के बेटे महेश कुमार उर्फ संदीप मनकानी को भी गिरफ्तार कर लिया।

यह मामला पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र का है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी का नाम महेश कुमार है। पासपोर्ट एवं अन्य कागजातों की जांच में महेश का नाम संदीप मनकानी भी पाया गया है।

बुद्धा कॉलोनी थानाध्यक्ष सदानंद साह ने बताया कि आयकर विभाग की टीम को छापेमारी के दौरान शराब मिली थी। बकौल थानेदार इनकम टैक्स विभाग की ओर से ही पुलिस को शराब की सूचना दी गई।

सूत्रों की मानें तो शराब घर की अलमारी में रकी हुई थी। जब अधिकारी घर की तलाशी ले रहे थे, तभी उनकी नजर शराब की बोतलों पर पड़ी। यह देखकर अफसर चौंक गए। फिर स्थानीय थाने को इसकी सूचना दी। बता दें कि पटना के प्रतिष्ठित मिठाई दुकान पर टैक्स चोरी का मामला चल रहा है। दो महीने पहले जनवरी में भी इनकम टैक्स टीम ने इसके पटना के 14 ठिकानों के साथ ही सीवान में भी छापेमारी की थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में DRUCC की बैठक में रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार पर मंथन, सुझावों पर कार्रवाई का आश्वासन

समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मंथन सभागार में शुक्रवार को मंडल रेल…

27 मिनट ago

शहर से सटे बिशनपुर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर वार्ड संख्या-5 में शुक्रवार की रात एक बंद…

50 मिनट ago

ससुराल में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दामाद समेत दो गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में हंगामा…

1 घंटा ago

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

16 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

18 घंटे ago