Bihar

बिहार में ये क्या हो रहा है? नित्यानंद राय के भांजों में गोलीबारी के बाद अब इस केंद्रीय मंत्री के मामा को मारी गोली

बिहार में मार्च के महीने अपराध की घटना में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिली है. बिहार में आम लोगों से लेकर पुलिस पर भी हमले हो रहे हैं. वहीं मंत्री-सांसद के रिश्तेदारों पर भी हमले हो जा रहे हैं. गुरुवार को बिहार के भागलपुर में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की हत्या का दी गयी. वहीं अब बिहार के एक और केंद्रीय राज्य मंत्री के मामा को आरपाधियों ने गोली मार दी है. बेगूसराय में अपराधियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री सह मुजफ्फरपुर के सांसद राज भूषण निषाद के मामा को गोली मार दी है. वहीं गोली लगने पर मंत्री के मामा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

जानकारी के अनुसार घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है. घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव की है. घायल व्यक्ति की पहचान कुंभी गांव के रहने वाले मलिक साहनी के रूप में की गई है. इस घटना के संबंध में घायल मालिक साहनी ने बताया है कि बीती रात अपने दुकान पर थे, जब दुकान बंद कर लौट रहे थे तभी हथियार से लैस अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया.

विवाद के बाद अपराधियों ने मारी गोली

फायरिंग करने के दौरान एक गोली पैर में लग गई. गोली लगते ही मलिक साहनी बेहोश होकर वहीं पर गिर गए और अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया. घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है. हालांकि इस संबंध में घायल मलिक साहनी ने बताया है कि पिछले दिन मेरे पुत्र के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी विवाद के कारण अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.

राजभूषण निषाद के मामा हैं मलिक साहनी

इस घटना की सूचना जैसे ही चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस को लगी तो मौके पर चेरिया बरियारपुर थाने की पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल से कई गोली का खोखा भी बरामद किया है. बताया जा रहा है कि मलिक साहनी केंद्रीय राज्य मंत्री साहब मुजफ्फरपुर के सांसद राज भूषण निषाद के मामा हैं. हालांकि जिस तरीके से अपराधियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री सह मुजफ्फरपुर के सांसद राज भूषण निषाद के मामा को गोली मारी गई है इससे साफ जाहिर हो रहा है कि पुलिस का इकबाल अपराधियों के बीच खत्म हो चुका है.

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

4 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

4 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

5 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

5 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

5 घंटे ago