Samastipur

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के नौ छात्रों को 10 लाख तो पांच को 8.64 लाख रुपये का पैकेज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- लगातार दो वर्षों से शत-प्रतिशत कैंपस प्लेसमेंट का ताज हासिल करने के बाद अब डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कृषि व्यवसाय प्रबंधन (एमबीए) के छात्रों ने इस वर्ष कैंपस सलेक्शन में 10 लाख तक पैकेज हासिल कर इतिहास रच दिया। इससे पूर्व बीते वर्ष अधिकतम 9 लाख तक के पैकेज पर छात्र चयनित हुए थे। इस वर्ष 9 छात्रों का चयन 10 लाख के पैकेज पर हुआ है। इसमें एमबीए रूरल मैनेजमेंट के 2 एवं एग्रीबिजनेस के 7 छात्र शामिल है।

रिलायंस बायो एनर्जी कंपनी ने रूरल मैनेजमेंट के अजय कुमार कुशवाहा(एमपी), अंकेश कुमार(बिहार) के अलावा एग्री बिजनेस के एके हेमंत कुमार व दुर्गा प्रसाद यादव (आन्ध्र प्रदेश), बाल कृष्ण प्रधान व प्रियंका पड़ोदा(उड़ीसा), अंकित राज(बिहार), दीपांशु(महाराष्ट्रा), प्रणय नागर(एमपी) शामिल है। इसके अलावा पांच छात्रों का चयन एचडीएफसी ने 8.64 लाख के पैकेज पर किया है।

इसमें रूरल मैनेजमेंट के पूसा प्रखंड के मलिकौर गांव का सिद्धार्थ कुमार समेत विपुल कुमार, सपना कुमारी, धीरज कुमार एवं एग्री बिजनेस के चंदन शामिल है। इस संदर्भ में कृषि व्यवसाय प्रबंधन के समन्वयक डॉ राम दत्त ने बताया कि इस वर्ष फाइनल ईयर के 62 में से 28 छात्रों का चयन अमूल, धानुका, पीआई इंडस्ट्रीज, टाटा रैलीस जैसी कंपनियों में हो चुका है।

अप्रैल महीने में अन्य कई देश की नामचीन कंपनी आ रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष एवरेज प्लेसमेंट 7.29 लाख है। जबकि बीते वर्ष यह 5.4 लाख था। कुलपति डॉ पीएस पाण्डेय ने कहा कि छात्रों की प्रतिभा में सालों साल निखार आ रहा है। शत प्रतिशत सलेक्शन के साथ देश की नामचीन कंपनियों में बेहतर पैकेज पर छात्रों का चयन विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

6 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

16 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

16 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

19 घंटे ago