Bihar

नीतीश के बेटे निशांत रानीति में आ गए? क्या कहता है JDU दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे इंजीनियर निशांत कुमार ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआ कर दी? ताजा सियासी हालात में यह सवाल महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि पटना में जनता दल यूनाइटेड के दफ्तर के गेट पर लगी बड़ी सी होर्डिंग इसी ओर इशारा कर रही है। हालांकि नीतीश कुमार या निशांत कुमार की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। लेकिन होली के मौके पर निशांत कुमार की सक्रिय भागीदारी और उसके बाद यह लगाया गया यह बड़ा सा पोस्टर बहुत कुछ कहता है।

शनिवार को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास एक अणे मार्ग में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं से लेकर सभी बड़े नेता शामिल हुए। नीतीश कुमार ने सबको होली की बधाई दी। इस मौके पर जदयू के नेताओं ने जमकर गुलाल उड़ाए। इस समारोह की सबसे अहम खासियत यह रही कि नीतीश के बेटे निशांत कुमार ने पहली बार जदयू की होली में अपनी सक्रियता दिखाई। बीजेपी, जेडीयू, आरजेडी की ओर से राजनीति में शामिल होने की अपील के बीच निशांत ने जदयू के नेताओं के साथ भी जमकर गुलाल उड़ाया और नेताओं के गाल रंगीन कर दिए। इस मौके पर निशांत काफी खुश भी दिख रहे थे।

एक मौका ऐसा भी आया जब नीतीश कुमार की मौजूदगी में मंत्री विजय कुमार चौधरी और कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने एक साथ निशांत की पीठ पर हाथ रखा और निशांत ने अपना दोनों हाथ इनके कंधों पर टिका दिया। उसके ठीक अगले दिन जेडीयू दफ्तर के गेट पर यह पोस्टर लग गया। ध्यान देने की बात यह है कि इस पोस्टर को लेकर पार्टी की ओर से स्वीकारात्मक या नकारात्मक बयान नहीं आया है।

शनिवार को निशांत कुमार ने होली मिलन के दौरान किसी को निराश नहीं किया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों के साथ जमकर गुलाल खेला और जिसने इच्छा जताई उसके साथ तस्वीर खिंचवाई। नीतीश कुमार के प्रिय मनीष वर्मा, संजय झा, विजय चौधरी सरीखे नेताओं के साथ निशांत की तस्वीरें पब्लिक डोमेन में पार्टी के हैंडल से शेयर भी की जा रही हैं। पिछले कुछ दिनों से निशांत की सक्रियता भी बढ़ गयी है। राजनीति में आने के सवाल को भले ही टाल गए हों लेकिन अपने पिता के लिए जनमर्थन मांगने से नहीं चूके।

होली के मौके पर सीएम आवास में जुटे कई नेताओं ने यहां तक कहा कि भले आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया हो लेकिन निशांत कुमार की सक्रियता और राजनीति को लेकर उनका बयानों को समझने की जरूरत है। उनमें नेता और नेतृत्व के तमाम गुण मौजूद हैं। उनके आने से जेडीयू मजबूत होगा। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पूर्व में कहा था कि निशांत जल्द पार्टी में आते हैं तो अच्छा होगा। बीजपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी समेत कई बड़े चेहरे निशांत की पॉलिटिकल एंट्री का स्वागत करते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

6 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

8 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

8 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

9 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

12 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

16 घंटे ago