Bihar

समस्तीपुर स्टेशन से बिगड़ने लगी तबीयत, मुजफ्फरपुर जाते-जाते मासूम बच्चे की मौत, मां ने गोद में शव रख 158 किलोमीटर का सफर किया

बिहार के सहरसा से नई दिल्ली जा रही वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन के जनरल कोच में गुरुवार को नाक से खून आने से एक साल के बच्चे की मौत हो गई। बीमार होने पर मां अपने बेटे को इलाज के लिए दिल्ली लेकर जा रही थी। मगर बीच सफर में ही उसने दम तोड़ दिया। मुजफ्फरपुर स्टेशन पर जब डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित किया, तो महिला अपने मासूम बेटे को लेकर वापस सहरसा के लिए निकल गई। वह अपने बच्चे के शव को गोद में ही रखकर 158 किलोमीटर दूर बस से सहरसा ले गई।

बच्चे का नाम युवराज था। उसकी मां मधुबनी जिले की निवासी रीता देवी उर्फ अहिल्या देवी उसे इलाज के लिए दिल्ली ले जा रही थी। वह सहरसा में ट्रेन में सवार हुई थी। समस्तीपुर से ट्रेन के खुलने के बाद बच्चे की स्थिति बिगड़ने लगी। इसकी सूचना मुजफ्फरपुर जंक्शन के आरपीएफ को दी गई। आरपीएफ ने ट्रेन के पहुंचने से पहले रेल डॉक्टर शालीग्राम चौधारी को बुला लिया था। लेकिन, मुजफ्फरपुर पर जांच के दौरान बच्चा मृत पाया गया।

बच्चे की मां अपनी परिचित महिला के साथ सफर कर रही थी। रीता ने बताया कि वह मूलत: मधुबनी के जयनगर थाना के सेली वेली की रहने वाली हैं। वर्तमान में उसके परिजन सहरसा स्टेशन के पास किराये के मकान में रहते हैं। पति विष्णुदेव महतो उर्फ विष्णु कुमार मजदूरी करते हैं। वह सहरसा से ट्रेन में चढ़ी थीं। जनरल का टिकट भी उनके पास से मिला है।

गोद में शव रख बस से ले गई

रीता ने पुलिस को बताया कि उसका बच्चा बीमार था। वह सहरसा से नई दिल्ली उसके इलाज के लिए जा रही थी। समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर तक वह बच्चे को गोद में रखकर ही लाई थी। मौत होने के बाद वह बस में सवार होकर 158 किलोमीटर दूर सहरसा स्थित अपने घर चली गई। इस दौरान वह अपने बेटे के शव को अपनी गोद में ही रखे रही।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

5 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

15 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

16 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

19 घंटे ago