Bihar

बचौल हो या अंजुम आरा, जो गलत बोले उलटा टांग दो; होली-जुम्मा हंगामे पर समस्तीपुर विधायक का बयान

होली के पर्व और जुम्मा एक साथ होने पर सियासी हंगामा मचा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक हरिभूषण बचौल ठाकुर ने होली पर मुसलमानों को घर से बाहर न निकलने की नसीहत दे दी। वहीं, दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने कह दिया कि जुमे की नमाज के लिए होली को डेढ़ घंटे तक रोक दिया जाए। दोनों ही नेताओं के बयानों पर बिहार में खूब सियासी हंगामा मचा हुआ है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के समस्तीपुर विधानसभा से विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि बचौल हो या अंजुम आरा, जो भी गलत बोलता है उसे उलटा टांग देना चाहिए।

बिहार विधानसभा में आरजेडी के मुख्य सचेतक शाहीन ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि जो हमारी एकता और भारतीय संविधान की व्यवस्था के खिलाफ बोलता है, उसे उलटा टांग देना चाहिए। ऐसे लोगों पर एफआईआर करके उन्हें जेल की चारदिवारी में बंद करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की बढ़ती लोकप्रियता के चलते भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लोग घबरा गए हैं, इसलिए अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।

अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि तमाम सर्वे रिपोर्ट में पता चल रहा है कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। इस मुद्दे को भ्रमित करने के लिए बाबाओं को बिहार भेजा जा रहा है। साथ ही केंद्रीय मंत्री और गृह मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री और आरएसएस प्रमुख तक राज्य का दौरा कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

17 मिनट ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

23 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

1 दिन ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago