Samastipur

सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ट में शांति समिति की बैठक आयोजित 

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ट में बुधवार को एसडीओ दिलीप कुमार, एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय व एसडीपीओ-2 विजय कुमार महतो के नेतृत्व में होली और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सदर अनुमंडल क्षेत्र आने वाले सभी थानाध्यक्ष व विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्य एवं स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित हुए।

शांति समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि, दोनों संप्रदाय हिंदू और मुस्लिम के सदस्य अपना अपना पर्व होली एवं रमजान तथा ईद सौहार्द एवं भाईचारा को बरकरार रखते हुए अपना अपना पर्व मनाएंगे। आगे यह भी निर्णय लिया गया की, होली के अवसर पर डीजे नहीं बजाएं जाएंगे। वहीं लाउडस्पीकर पर अश्लील गाना बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। तथा हुड़दंग करने वालों के साथ प्रशासन कानून सम्मत कार्रवाई करेगी। इसके लिए पुलिस तथा प्रशासन के द्वारा कड़ी निगाह रखी जा रही है।

बैठक में उपस्थित सभी थानाध्यक्ष व राजनीतिक दल के सभी गणमान्य व्यक्ति को दिशा- निर्देश दिया गया की, इस त्योहार को हंसी खुशी के साथ शांति पूर्ण ढंग से मनाया जाए एवं कोई अप्रिय घटना ना हो ताकि शांति एवं सौहार्द बना रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

9 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

9 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

10 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

15 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

22 घंटे ago