Bihar

40 हजार रुपये घुस लेते प्रखंड नजीर और प्रमुख पति को  विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : जहानाबाद में विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस की टीम ने प्रखंड कार्यालय में छापेमारी कर 40 हजार घुस लेते प्रखंड नजीर दिनेश कुमार प्रभाकर एवं प्रमुख पति मो. बबन को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस दौरान टीम ने बीडीओ अनिल मिस्त्री से पूछताछ की है। मामला रतनी फरीदपुर प्रखंड कार्यालय का है।

दरअसल पोखमा गांव में पंचायत समिति द्वारा 15वीं वित्त योजना तहत वर्ष 2020 में 7 लाख 48 हजार का फेबर ब्लोक का निर्माण कराया गया था। जिसका भुगतान पेंडिंग था। पेमेंट भुगतान को लेकर मेट प्रमोद कुमार से 80 हजार की घुस की मांग कर रहे थे। जिसके शिकायत उन्होंने विजिलेंस के टीम से किया।

शिकायत मिलने के बाद टीम ने पहले इसका सत्यापन कराया और आज विजिलेंस की टीम ने प्रखंड कार्यालय में अपना जाल बिछाकर रंगे हाथों दोनो को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से पूरे जिले में हड़कंप मच गया। इस संबंध में सूचक प्रमोद कुमार ने बताया कि वह अपने गांव में पंचायत समिति द्वारा 15वीं वित्त योजना के तहत वर्ष 2020 में फेबर ब्लौक लगाने का कार्य किया था। जिसका भुगतान पेंडिंग था।

भुगतान करने के एवज में नाजीर द्वारा कहा गया कि 30 हजार बीडीओ को दे दीजिए। जिसके बाद उन्होंने 30 हजार रुपये बीडीओ को दे दिया। बाद में प्रमुख पति मो0 बबन और नाजीर ने और रुपये की डिमांड करने लगे। प्रमुख पति 25 हजार,नाजीर 15 हजार और ऑपरेटर 10 हजार की मांग कर रहे थे। जिसके बाद इसकी शिकायत विजिलेंस के टीम से की। टीम ने पैसा जमा कराया और आज छापेमारी कर रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इधर विजिलेंस डीएसपी ने बताया कि 40 हजार घुस लेते प्रखंड के नाजीर और प्रमुख पति को गिरफ्तार किया गया है। बीडीओ से भी पूछताछ की गई लेकिन अभी तक उसकी संलिप्तता सामने नही आई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

7 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

7 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

17 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

17 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

20 घंटे ago