गुरूवार, फ़रवरी 12, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

नष्ट करने के लिए रखी जब्त शराब थाने से धंधेबाज के पास कैसे पहुंच गई, बिहार में गजब कांड; थानेदार सस्पेंड

IMG 20241130 WA0079

शराबबंदी वाले राज्य बिहार में गजब कांड हुआ है। यहां जब्त की गई जिस शराब को नष्ट करने के लिए थाने में रखा गया था वो शराब फिर से धंधेबाज के पास पहुंच गई। मामला मुजफ्फरपुर जिले का है। यहां बेला थाने में विनष्टीकरण की बजाय जब्त शराब माफिया को सौंप दी गई। थाने से 17 कार्टन शराब कार में लादकर धंधेबाज निकल गया। थाने से शराब की खेप लेकर निकला धंधेबाज रास्ते में धीरनपट्टी में विशेष पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में जब बेला थाने से शराब खरीदकर लाने की बात बताई तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

जांच में बेला थाने के प्राइवेट मुंशी की संलिप्तता सामने आई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पूरे मामले में लापरवाही सामने आने पर एसएसपी सुशील कुमार ने बेला थानेदार को निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने जांच के लिए सिटी एसपी विश्वजीत दयाल के नेतृत्व में टीम गठित कर दी है। टीम में एसडीपीओ टाउन वन सीमा देवी और अन्य शामिल हैं। टीम बेला थाने का सीसीटीवी खंगाल रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि थाने के पुलिस कर्मी की इसमें संलिप्तता तो नहीं है।

HOLY MISSION 20x10 2 pc copy page 0001 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

बेला थाने में सालभर में जब्त हुई शराब का मंगलवार को विनष्टीकरण होना था। इलाके में सक्रिय एक धंधेबाज को ही विनष्टीकरण का ठेका दिया गया था। मौके पर मजिस्ट्रेट व थानेदार की उपस्थिति अनिवार्य थी, लेकिन बेला थानेदार रंजना वर्मा मौके पर नहीं थी। थाना परिसर में ही पीछे खाली जगह पर गड्ढा खोदकर शराब नष्ट की जा रहा थी।

IMG 20240904 WA0139IMG 20250204 WA0010

ठेकेदार अपने लेबर से थाने से शराब के कार्टन निकलवा कर गड्ढे तक पहुंचवा रहा था। इसी दौरान लेबर ने 17 कार्टन शराब ठेकेदार की कार में लाद दिया, जिसे लेकर वह निकल गया। इधर, इसकी जानकारी सीडीपीओ टाउन सीमा देवी तक पहुंच गई। उन्होंने विशेष टीम गठित कर दी। टीम ने बेला के धीरनपट्टी में शराब जब्त कर ली।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

मामले की जांच कर रहे सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि दोषी पाते हुए थाने के प्राइवेट मुंशी और शराब विनष्टीकरण कराने वाले ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीसीटीवी की जांच में अन्य की संलिप्तता सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी सुशील कुमार ने कहा कि बेला थाने के प्राइवेट मुंशी और एक निजी ठेकेदार ने विनष्टीकरण के दौरान 17 कार्टन शराब गायब किया था, जिसे बरामद कर लिया गया है। लापरवाही में बेला थानेदार को सस्पेंड किया गया है।

IMG 20241218 WA0041IMG 20250126 WA0106IMG 20230818 WA0018 02