बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। एक दिन पहले दोनों के बीच विधानसभा के अंदर हुई तीखी नोंकझोंक के बाद अब सदन के बाहर भी इसकी धमक देखने को मिल रही है। सीएम नीतीश द्वारा ‘लालू यादव को सीएम बनाने’ का दावा किए जाने को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार कुछ भी नहीं थे, तब भी लालू यादव दो बार विधायक और एक बार सांसद बन चुके थे।
विधानसभा परिसर में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार को जमकर सुनाया। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने तो कितने मुख्यमंत्री बनाए और प्रधानमंत्री तक बनाया। उनकी बात को रहने दीजिए। हमने दो बार नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया। हमने उनकी पार्टी जेडीयू को भी बचाया। दूसरी ओर, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी सीएम नीतीश पर जमकर तंज कसा। विधान परिषद के बाहर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सब कुछ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी के आने के बाद ही देश और बिहार में हुआ है।
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…
समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…
जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख गंभीर…