Samastipur

समस्तीपुर पुलिस ने एक दिन में विशेष सघन अभियान चलाकर 75 को किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर : अपराध पर नकेल कसने के लिए समस्तीपुर पुलिस ने 4 मार्च को जिले भर में विशेष सघन अभियान चलाया। इसमें पुलिस को बड़ी सफलता भी मिली है। इस अभियान के दौरान पुलिस ने लूट, हत्या, अपहरण, शराब तस्करी और अन्य गंभीर मामलों में शामिल कुल 75 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसमें हत्या मामलों में चार अभियुक्त, लूट और अपहरण के मामलों में एक-एक, एससी/एसटी अधिनियम के तहत तीन, दहेज हत्या में एक, आर्म्स एक्ट के मामले में दो, हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में 13, शराब तस्करी से जुड़े आठ अपराधियों और 39 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल, एक अल्टो कार और दो मोबाइल बरामद किया है। वहीं, वाहन जांच के दौरान पकड़े गए 22 वाहनों से 32 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूल किया है। पुलिस ने इस अभियान के दौरान 396.92 लीटर अवैध विदेशी शराब भी बरामद किया है। बता दें कि एसपी अशोक मिश्रा के निर्देश पर यह अभियान चार मार्च को दिन और रात में चलाया गया, जिसमें जिलेभर की पुलिस टीमों ने रातभर छापेमारी कर अपराधियों को गिरफ्तार किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

59 मिनट ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

2 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

7 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 दिन ago