Bihar

बिहार में निकली होमगार्ड के 15 हजार पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन; कल से करें आवेदन

बिहार में होमगार्ड के 15,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अगर आप भी बिहार में होमगार्ड की नौकरी के इच्छुक हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है। इस भर्ती के लिए आवेदन कल, 27 मार्च 2025 से शुरू होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 16 अप्रैल 2025 तक अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

भर्ती का विवरण

महानिदेशक सह महासमादेष्टा कार्यालय, गृह रक्षा वाहिनी, बिहार ने 37 जिलों (अरवल जिला एवं पुलिस जिला नवगछिया तथा बगहा को छोड़कर) के लिए होमगार्ड भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 15,000 पदों में महिलाओं के लिए 5094 पद आरक्षित हैं। इस भर्ती में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन शारीरिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा और मेरिट लिस्ट शारीरिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

किस जिले में कितनी वैकेंसी?

जिला पदों की संख्या
पटना 1479
गया 909
नालंदा 812
दरभंगा 741
समस्तीपुर 731
छपरा 690
भागलपुर 666
मधुबनी 607
रोहतास 559
भोजपुर 511
कटिहार 484
वैशाली 476
मोतिहारी 474
पूर्वी चंपारण 474
सीतामढी 439
बेगूसराय 422
गोपालगंज 395
नवादा 361
जहानावबाद 317
बक्सर 312
बेतिया 311
पं चंपारण 311
मुजफ्फरनगर 296
बॉका 294
किशनगंज 280
पूर्णियां 280
जमुई 257
कैमूर/भभुआ 241
सिवान 231
औरंगाबाद 217
मधेपुरा 193
शेखपुरा 192
मुंगेर 171
सुपौल 144
लखीसराय 123
अररिया 122
खगड़िया 111
शिवहर 78
सहरसा 74

जरूरी योग्यता

होम गार्ड के इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 12वीं कक्षा पास की शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। साथ ही आवेदनकर्ता बिहार होना चाहिए। इसके अलावा यह आवेदन जिला स्तर पर होंगे। आप जिस जिले के निवासी हैं, उसी जिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उम्र सीमा

साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 19 वर्ष और  अधिकतम उम्र 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से होगी।

शारीरिक मापदंड और चयन प्रक्रिया

लंबाई

  • पुरुष (साधारण): 5 फीट 4 इंच (162.56 सेमी)
  • महिला: 5 फीट 1 इंच (153 सेमी)
  • पुरुष (कोसी क्षेत्र के लिए): 5 फीट 2 इंच (157.5 सेमी)

सीना

  • पुरुष: 31 इंच (79 सेमी) (बिना फुलाए)
  • कोसी क्षेत्र के पुरुष: 30 इंच (76 सेमी)

फिजिकल टेस्ट

  • पुरुषों को 6 मिनट में 1600 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी।
  • महिलाओं को 5 मिनट में 800 मीटर दौड़ना होगा।
  • दौड़ के बाद ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक की प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया के बाद क्या होगा?

चयन शारीरिक दक्षता के आधार पर होगा और मेरिट लिस्ट फिजिकल टेस्ट के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। अगर अंक समान होते हैं, तो चयन प्रक्रिया में आयु, शैक्षणिक योग्यता और 12वीं के अंक देखे जाएंगे।

आवेदन शुल्क 

आवेदन शुल्क की बात करें तो गैर आरक्षित, ईबीसी, एमबीसी और बीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं एससी, एसटी और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है।

आवेदन कैसे करें?

  • उम्मीदवारों को आवेदन के लिए www.onlinebhg.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  • आवेदन पत्र में सभी जरूरी जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • आवेदन को सबमिट करने के बाद, एक कॉपी डाउनलोड कर लें।

 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

3 घंटे ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

7 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

9 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

9 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

10 घंटे ago