Bihar

हमारे चाहने वाले उधर भी हैं, राजद विधायक के नीतीश सरकार गिरने के दावे पर विधानसभा में मंत्री ने ली चुटकी

बिहार विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच मंगलवार को खट्टी-मीठी नोंकझोंक देखने को मिली। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक ललित यादव ने सत्ता पक्ष के सदस्यों की कम संख्या पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आज नीतीश सरकार गिर सकती है। इस पर नीतीश सरकार में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) कोटे के मंत्री विजय चौधरी ने तुरंत विपक्ष को जवाब दिया। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि हमारे चाहने वाले तो उधर (विपक्षी खेमे में) भी बैठे हैं।

मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर नंद किशोर यादव ने प्रश्नोत्तर काल शुरू करने का निर्देश दिया। तभी विपक्षी खेमे में बैठे आरजेडी विधायक ललित यादव ने सत्ता पक्ष पर तंज कसना शुरू किया। उन्होंने स्पीकर से कहा कि आज सरकार गिर सऱोबाकती है क्योंकि सत्ता पक्ष के सदस्यों की संख्या सदन में बहुत कम है। इस पर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बगल में बैठे मंत्री विजय कुमार चौधरी उठे। उन्होंने कहा, “विपक्षी सदस्य ललित कह रहे हैं कि आज सरकार गिर सकती है। उन्हें तो अनुभव है। हमारी सरकार के चाहने वाले तो उधर भी बैठे हुए हैं।”

मंत्री के इस बयान के बाद सीएम नीतीश, स्पीकर नंद किशोर यादव समेत अन्य सदस्य सदन में हंसने लगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने भी विपक्षी विधायक से कहा कि कौन किधर चल जाएगा पता नहीं चलेगा।

विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विपक्ष ने कार्य स्थगन का प्रस्ताव रखा। स्पीकर ने इसे नामंजूर कर दिया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार के उत्तर देने का कार्यक्रम आज पहले से तय है। ऐसे में कार्य स्थगन प्रस्ताव नियम के अनुरूप नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

18 मिनट ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

2 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

12 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

16 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

22 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

23 घंटे ago