Bihar

होली मिलन में अश्लील गीत गाकर बुरे फंसे JDU विधायक गोपाल मंडल, FIR दर्ज

होली का खुमार सभी के सिर चढ़ कर बोल रहा है। होली को देखते हुए बिहार में प्रशासन ने अश्लील गानों और हुड़दंगी के खिलाफ ऐक्शन की बात कही है। लेकिन भागलपुर जिले के भगवानपुर से JDU विधायक गोपाल मंडल ने पुलिस-प्रशासन के आदेशों की धज्जियांं उड़ाते हुए मंच से जमकर अश्लील गीत गाए। लेकिन अब होली मिलन समारोह में मंच से अश्लील गीत गाकर JDU विधायक गोपाल मंडल बुरी तरह फंस गए हैं। भागलपुर की एसपी के आदेश पर विधायक गोपाल मंडल तथा कुछ अन्य लोगों पर FIR दर्ज की गई है।

बता दें कि 10 मार्च को नवगछिया में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में भगवानपुर विधायक गोपाल मंडल भी मौजूद थे। गोपाल मंडल मंच पर थिरकते नजर आए थे। लेकिन कुछ ही देर बाद हाथ में माइक लेकर गोपाल मंडल ने गीत भी गाया था। यह गीत इतना अश्लील था कि वहां मौजूद महिला कलाकारों ने शर्म से अपना मुंह छिपा लिया था।

गोपाल मंडल ने भोजपुरी गाना पानी में…भौजी…अश्लील गीत गाया और फिर इस गीत पर वो थिरकते भी रहे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है। अब यह बात सामने आई है कि पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने गोपाल मंडल पर अश्लील गीत गाने को लेकर केस दर्ज कराया गया है। विधायक तथा कुछ अन्य लोगों पर दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि होली मिलन समारोह में विधायक ने महिला के लज्जा का अनादर करने की नियत से अश्लील तथा द्विअर्थी गाना गाया।

महिला कलाकार की गाल पर चिपकाया नोट

जनता दल यूनाइटेड के विधायक गोपाल मंडल अक्सर चर्चा में रहते हैं। अभी हाल ही में विधायक गोपाल मंडल का एक और वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो भी होली मिलन समारोह का ही था। इसमें नजर आ रहा था कि विधायक गोपाल मंडल मंच पर महिला कलाकार का हाथ पकड़ कर डांस कर रहे हैं। गोपाल मंडल ने एक महिला कलाकार की गाल पर नोट भी चिपकाया था। गोपाल मंडल ने कहा था कि लोग चाहे तो कितना भी वायरल कर दें लेकिन वो रुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि हम तो डेली डांस करते हैं और डेली चुम्मा भी लेते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

5 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

11 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

11 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

22 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

23 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

23 घंटे ago