Bihar

बिहार: जिसे भगाने पर हुई जेल, उससे कोर्ट परिसर में कैदी की शादी, विवाह के बाद प्रेमी फिर से पहुंचा जेल

बिहार में जेल में बंद एक बंदी ने अपनी युवती से कचहरी परिसर स्थित मंदिर परिसर में शादी रचायी। शादी रचाने वाला बंदी गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के दुधरा निवासी हरेराम सिंह है, जबकि प्रेमिका युवती उसी थाना क्षेत्र की रहनेवाली बत्राइ गई है। शादी में दोनों के परिजन के अलावे, अधिवक्ता व पुलिस साक्षी के तौर पर मौजूद रहे। वहीं, इस तरह की घटना देखकर हैरत में पड़े लोग भी काफी देर तक संपन्न हो रही इस शादी में जमे रहे। शादी के बाद बंदी हरेराम सिंह एक बार फिर स्थानीय मंडलकारा में भेज दिया गया।

बताया गया कि हरेराम सिंह व युवती दोनों एक – दूसरे से प्रेम करते थे। लेकिन परिजन इस प्रेम से नाखुश थे। जब दोनों साथ रहने का फैसला किये तो परिजन ने हरेराम सिंह के खिलाफ जबरन लड़की के भगाने का मामला दर्ज करा दिए।

पुलिस न त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को बरामद कर लिया और एफआईआर के आरोपित हरेराम सिंह को जेल भेज दिया। मामला न्यायालय में चल रहा था। इधर सोमवार को बंदी हरेराम सिंह ने प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कमलेश कुमार सिंह के कोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंचा था।

कोर्ट के आदेश पर संपन्न हुई शादी

बताया गया कि सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश होने के बाद न्यायाधीश ने दोनों ही पक्षों के वकीलों की दलील को सुनी। दोनों पक्षों की सहमति होने के कारण प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी ने आदेश दिया कि उनकी रजामंदी से ही शादी करा दी जाए। इस आदेश के बाद बंदी को मंदिर में लाया गया, जहां युवती पहले से ही मौजूद थी।

एक घंटे के अंदर दोनों की शादी हिन्दू रीति रिवाज के साथ संपन्न करा दी गयी और न्यायालय को भी इसकी सूचना दी गयी। इसके बाद युवक को पुन जेल भेज दिया गया। इस तरह की शादी की चर्चा दिनभर कोर्ट परिसर व शहर में होती रही। युवक की ओर से अधिवक्ता रूकसाद अहमद व युवती के पक्ष से अधिवक्ता प्रदीप कुमार शर्मा 1 ने अपनी दलीलें रखीं।

Avinash Roy

Recent Posts

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

18 मिनट ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

2 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

12 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

16 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

22 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

23 घंटे ago