Bihar

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष पद से अखिलेश सिंह की हुई छुट्टी, जानें किन्हें मिली प्रदेश की कमान

कांग्रेस ने चुनाव से पहले बिहार में पीसीसी चीफ को बदल दिया है. विधायक राजेश कुमार बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं. अखिलेश प्रसाद को हटाकर राजेश कुमार को बिहार कांग्रेस की कमान सौंपी गई है.

राजेश कुमार बिहार के कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. यह सीट औरंगाबाद जिले में अनुसूचित जाति समुदाय के लिए आरक्षित है. उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते हुए 2020 का बिहार विधान सभा चुनाव जीता था. फिलहाल विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक हैं. 2015 में पहली बार विधायक बने थे. राजेश कुमार पूर्व विधायक दिलकेश्वर राम के बेटे हैं. वह अखिलेश प्रसाद सिंह की जगह लेंगे. राजेश कुमार दलित समुदाय से आते हैं. औरंगाबाद जिले के ओबरा से ताल्लुक रखते हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कांग्रेस की ओर एक ट्वीट में कहा गया, ‘कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गेद्वारा राजेश कुमार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. आपको बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं.’

Avinash Roy

Recent Posts

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

1 घंटा ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

5 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…

6 घंटे ago

दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली से हर महीने 90 रुपये बचेंगे, बिहार में कंपनी ने गिनाए फायदे

बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलने की व्यवस्था (टीओडी टैरिफ)…

8 घंटे ago