Bihar

बिहार: जिस युवती के क’त्ल के जुर्म में जेल गए ससुराल वाले, उसका बॉयफ्रेंड पहुंचा थाने, बोला- मैंने मा’रकर श’व खेत में गाड़ा

बिहार के किशनगंज जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक महिला की हत्या के बाद थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। थाना में पुलिस अधिकारी के समक्ष उसने हत्या किए जाने की बात को स्वीकार किया जिसे देख पुलिस वाले भी हैरान रह गए।

पुलिस ने महिला के ससुराल वालों को गिरफ्तार कर भेजा था जेल

जानकारी के अनुसार, टाऊन थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछला पंचायत के पतलुआ गांव से दो दिन पहले खेत से 21 वर्षीय विवाहिता का शव बरामद लिए गया था। शव बरामद होने के बाद मृतिका के पिता ने विवाहिता की हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाया था। इसके बाद पुलिस ने भी गुरुवार को त्वरित कारवाई करते हुए मृतिका के ससुर और जेठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन शुक्रवार को कथित प्रेमी खुद ही थाना पहुंच गया और जुर्म कबूल करते हुए सरेंडर कर दिया।

प्रेमी ने बताया क्यों महिला को उतारा मौत के घाट

युवक की पहचान मो. भट्टू के रूप में हुई है, जो कि मोहम्मदपुर का रहने वाला है। मृतिका और युवक दोनों पड़ोस में ही रहते थे। जान पहचान होने के बाद दोनों का प्रेम परवान चढ़ गया लेकिन युवक क्योंकि विवाहित था इसीलिए वो कुछ दिनों बाद नूरी से दूरी बनाने लगा था। युवक ने कहा कि नूरी उसे घर से भगा ले जाने का दबाव बना रही थी। साथ ही उसके द्वारा यह धमकी दिया जा रहा था कि अगर वो शादी नहीं करता तो वो उसके घर पहुंच जाएगी। इसके बाद युवक ने नूरी को मिलने के लिए बुलाया और उसकी हत्या कर खेत में शव को गाड़ दिया। खेत मालिक जब खेत में काम करने पहुंचा तो उसकी नजर शव पर पड़ गई। इसके बाद पुलिस द्वारा शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।

ससुराल वालों को रिहा करने की मांग

गौरतलब है कि मृतिका की एक तीन महीने की बेटी भी है। स्थानीय लोगों ने कहा कि मामले में गिरफ्तार मृतिका के ससुराल वालों को रिहा करना चाहिए क्योंकि असली कातिल ने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बताया कि युवक ने आत्म समर्पण किया है। उन्होंने कहा कि युवक से पूछताछ किया जाएगा। इसके बाद विधि सम्मत कारवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

8 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

9 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

11 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

13 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

16 घंटे ago