Bihar

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू, निर्वाचन आयोग ने बुलाई बैठक, पहली बैठक में होगा यह अहम फैसला

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार की सियासत गरमाई हुई है. सभी पार्टियों के द्वारा विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जा रही है और उस रणनीति को जमीनी स्तर पर उतारने की भी कोशिश की जा रही है. वहीं दूसरी ओर निर्वाचन आयोग ने भी बिहार में चुनाव की तैयारी शुरु कर दी है. इसको लेकर विभाग ने अपनी पहली बैठक भी बुला ली है. इस बैठक में निर्वाचन विभाग कई अहम फैसले लेगा. सूत्रों की मानें तो इस बैठक में कम मतदान वाले बूथों पर वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए रणनीति बनाई जाएगी.

25 मार्च को होगी अहम बैठक

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर 25 मार्च को निर्वाचन विभाग में पहली अहम बैठक होगी. यह बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी. इसमें जिलास्तरीय स्वीप (SVEEP) नोडल अधिकारी शामिल होंगे. बैठक में चुनाव में मतदाता सहभागिता बढ़ाने और जागरूकता अभियान चलाने को लेकर चर्चा की जाएगी. इस संबंध में निर्वाचन विभाग के अवर सचिव प्रमोद कुमार ने सभी जिलों के डीएम को पत्र भेजा है.

कम मतदान वाले बूथों पर विशेष रणनीति

चुनाव में कम मतदान वाले बूथों पर वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष रणनीति बनाई जाएगी. अधिकारियों के मुताबिक, बूथों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया जाएगा. मतदान प्रतिशत के हिस्सा से बूथों तो तीन श्रेणियों में बांटा जाएगा. पहले श्रेणी में उन बूथों को रखा जाएगा, जहां वोटिंग प्रतिशत अधिक है. वहीं दूसरे श्रेणी में उन बूथों को शामिल किया जाएगा. यहां मतदान प्रतिशत सबसे कम है. तीसरे श्रेणी में वैसे बूथ होंगे जहां मतदान प्रतिशत मध्यम है.

तीन श्रेणी में बंटेगा बूथ

जैसे A श्रेणी: सबसे अधिक मतदान प्रतिशत वाले बूथ, B श्रेणी: सबसे कम मतदान प्रतिशत वाले बूथ और C श्रेणी: मध्यम मतदान प्रतिशत वाले बूथ हर श्रेणी के लिए अलग-अलग तरीके से जागरुकता अभियान चलाया जाएगा. फिलहाल, निर्वाचन विभाग मतदाता सूची तैयार करने, संशोधन करने और नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया में जुटा है. 1 जनवरी, 2025 की अहर्ता तिथि के आधार पर अंतिम मतदाता सूची जारी की गई है.

राष्ट्रीय औसत से अधिक मतदान का लक्ष्य

बिहार में मतदान प्रतिशत को राष्ट्रीय औसत से ऊपर ले जाने का लक्ष्य रखा गया है. अधिकारियों के अनुसार, 2020 के विधानसभा चुनाव में बिहार में 57.34 प्रतिशत मतदान हुआ था. 2024 के लोकसभा चुनाव में यह घटकर 56.28 प्रतिशत रह गया. 2019 के लोकसभा चुनाव का राष्ट्रीय औसत मतदान प्रतिशत 67.40 था, जबकि 2024 में यह घटकर 66.10 प्रतिशत हो गया. निर्वाचन विभाग का प्रयास है कि बिहार में मतदान प्रतिशत को बढ़ाकर राष्ट्रीय औसत के करीब या उससे अधिक पहुंचाया जाए.

Avinash Roy

Recent Posts

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

4 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

6 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

6 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

7 घंटे ago

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ DAV ने मनाया वार्षिकोत्सव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…

7 घंटे ago