Bihar

भावुक करने वाली है इस सेवानिवृत्त शिक्षक की विदाई, जब फूट-फूटकर रोए छात्र और अभिभावक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

नालंदा जिले के परवलपुर प्रखंड स्थित डुमरी मध्य विद्यालयमें शिक्षक की विदाई आपको भावुक कर देगी. शिक्षक आदित्य नारायण शर्मा की विदाई एक अनोखे तरीके से बैंड बाजे के साथ की गई. 14 सालों तक शिक्षण सेवा देने के बाद, विभागीय नियमों के तहत आदित्य नारायण शर्मा अब सेवानिवृत्त हो गए हैं. उनकी विदाई में पूरे गांव ने भाग लिया और इस आयोजन को एक विवाह समारोह जैसा रूप दिया गया. ढोल-नगाड़ों के साथ बारात निकाली गई, जैसे मानो किसी दूल्हन की विदाई हो रही हो.

इस विदाई समारोह के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राएं बेहद भावुक हो गए और कई छात्राएं फूट-फूटकर रोने लगीं. बच्चों और स्थानीय लोगों से आदित्य नारायण शर्मा का गहरा लगाव था, जिसके कारण यह विदाई समारोह सभी के लिए भावुक करने वाला क्षण था. शिक्षक की विदाई के लिए उनकी गाड़ी को दूल्हे की तरह सजाया गया और स्कूल प्रांगण में विदाई गीतों की धुन गूंजने लगीं, जिससे पूरा माहौल गमगीन हो गया.

इस मौके पर एक भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय और ग्रामीणों ने मिलकर हिस्सा लिया. स्कूल के प्राचार्य प्रवीण कुमार ने शिक्षक की कड़ी मेहनत की सराहना की और बताया कि आदित्य नारायण शर्मा बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी शिक्षा को लेकर प्रेरित करते थे.

सेवानिवृत्त शिक्षक आदित्य नारायण शर्मा ने कहा कि वो बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं. वहीं यहां के कई बच्चों में डॉक्टर और इंजीनियर बनने की क्षमता है और वे एक दिन देश का नाम रौशन करेंगे. इस दौरान गांव के प्रबुद्ध जनों ने शिक्षक को स्वास्थ्य और खुशहाली की शुभकामनाएं दी. यह विदाई समारोह सुर्खियों में बना हुआ है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मंडल के 6 स्टेशनों को मिला ‘जंक्शन’ का दर्जा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा; नोटिफिकेशन जारी

पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर द्वारा जारी वाणिज्यिक अधिसूचना के अनुसार समस्तीपुर मंडल के छह…

25 मिनट ago

समस्तीपुर में होटलों की औचक जांच, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन सख्त

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिलीप कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के…

4 घंटे ago

जनता दरबार में समस्तीपुर DM ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

समस्तीपुर : जन-समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

4 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम के बजट को लेकर बैठक आयोजित, सदस्यों ने किया पारित

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 का मेयर अनिता राम की अध्यक्षता…

4 घंटे ago

LPG सिलेंडर मिलने में आ रही दिक्कत तो इस नंबर पर करे संपर्क, बिहार सरकार ने कंट्रोल रूम बनाकर हेल्प लाइन नंबर किया जारी

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर का असर भारत पर पड़ रहा. एलपीजी सिलेंडर क्राइसिस के कारण लोगों के…

5 घंटे ago

सम्राट चौधरी के SDO गोदाम से उठाकर ले गए 4 LPG सिलेंडर? डिप्टी सीएम के ऑफिस ने बताई सच्चाई

राजधानी पटना में रसोई गैस के अवैध उठाव का एक हैरान करने वाला मामला सामने…

7 घंटे ago