बिहार में पांच हजार से अधिक डॉक्टरों की बहाली जल्द होगी। इनमें 3623 विशेषज्ञ चिकित्सक, 667 सामान्य एवं 808 दंत चिकित्सक शामिल हैं। मंगलवार को बिहार विधान परिषद में प्रश्नोत्तर काल के दौरान मो. फारूक के प्रश्न के उत्तर में प्रभारी मंत्री नीरज कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इन पदों पर नियुक्ति के लिए बिहार तकनीकी सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। आयोग के माध्यम से विज्ञापन प्रकाशन की कार्रवाई अंतिम चरण में है। आयोग से योग्य अभ्यर्थियों की अनुशंसा प्राप्त होने के बाद उपलब्धता के आधार पर शिवहर स्थित सदर अस्पताल चिकित्सा पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी।
उन्होंने बताया कि शिवहर सदर अस्पताल में चिकित्सकों के कुल 36 पद स्वीकृत हैं। इनमें 17 कार्यरत हैं। सदर अस्पताल के अधीक्षक के रिक्त पद पर कार्यकारी व्यवस्था के तहत सिविल सर्जन, शिवहर के प्रभार में रखा गया। प्रभारी मंत्री ने सौरभ कुमार के प्रश्न के उत्तर में कहा कि इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान (आईजीआईएमएस) में चिकित्सकों के 163 पद स्वीकृत है। इनमें सहायक पदों पर 17, उप निदेशक के पद पर एक, संयुक्त निदेश्क के पद पर छह, अपर निदेशक के पद एक एवं निदेशक के पद पर एक, निदेशक के पद पर एक तथा चिकित्सा पदाधिकारी के 28 पद एवं विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधकारी के पद पर 19 चिकित्सक कार्यरत हैं।
इस अस्पताल में 97 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं। मंत्री ने राज्य में चिकित्सकों की कमी की जानकारी दी और कहा कि इसके लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल खोल जा रहे है। चिकित्सक हम बना नहीं सकते हैं, बच्चे पढ़ेंगे तो आवश्यकता के अनुसार उनकी नियुक्ति सरकारी अस्पतालों में की जाएगी।
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…
ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…
ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…