Categories: BiharNEWS

बिहार में पूरी तरह बदलने जा रहा मौसम का मिजाज, 26 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

बिहार में आने वाले दिनों में मौसम बदलने वाला है। 22 और 23 मार्च को कई जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। IMD (भारत मौसम विज्ञान विभाग) ने 26 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। किसानों को अपनी फसलों को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। 22 से पहले सामान्य तौर पर मौसम में बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह के अंत तक बिहार का मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुमान लगाया है कि 22 और 23 मार्च को राज्य के ज्यादातर जिलों में बारिश होगी। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी, ओले गिरेंगे, बादल गरजेंगे और बिजली भी गिर सकती है।

मौसम विभाग ने 26 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ये जिले हैं: रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, पटना, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, खगड़िया, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, अरवल, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश होने की संभावना है.

बिहार के कुछ जिलों में ओलावृष्टि की संभावना

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने यह भी बताया है कि कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। ये जिले हैं: कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल और जहानाबाद। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है।

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी फसलों को सुरक्षित रखें। विभाग ने कहा है, ‘इस तरह के मौसम में किसान भाइयों को यह सलाह दी जाती है कि अपने कटे तथा खुले स्थान में रखे हुए खरीफ एवं रबी फसल को सुरक्षित स्थान पर भंडारण करने की व्यवस्था कर लें ताकि पानी/नमी से फसल का बचाव हो सके। साथ ही रबी फसल के लिए ओलावृष्टि से बचाव के लिए एहतियाती उपाय कर लें.

येलो अलर्ट का मतलब है कि मौसम खराब हो सकता है और लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

5 घंटे ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

11 घंटे ago