Bihar

बिहार बजट में मुफ्त बिजली और महिलाओं को 2500 रुपये की दें सौगात, तेजस्वी ने रखी मांग

बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार अपने इस कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करेगी। बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। लिहाजा यह कहा जा रहा है कि नीतीश सरकार का यह बजट चुनाव को देखते हुए तैयार किया गया है और इसमें बिहार के विकास से जुड़े कई ऐलान हो सकते हैं। इस बीच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मांग कर दी है कि सरकार राज्य में मुफ्त बिजली और महिलाओं को 2500 प्रतिमाह दिए जाने का ऐलान अपने बजट में करे।

दरअसल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने अपनी ही घोषणाओं को राज्य सरकार के पाले में डाल दिया और आगामी बिहार बजट में उन्हें शामिल किए जाने की मांग रख दी है। उन्होंने कहा कि बिहार बजट में महिलाओं के खाते में 2500 रुपये, 200 यूनिट बिजली फ्री, सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 1500 रुपये पेंशन, गैस सिलेंडर 500 रुपया किए जाने का ऐलान किया जाए।

महिलाओं और युवाओं से मिलेंगे तेजस्वी

रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी आगे की रणनीति के बारे में भी बताया। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि आने वाले दिनों में वो रसोइया, महिलाएं और युवाओं के साथ अलग-अलग संवाद करेंगे। उन्होंने राज्य की एनडीए सरकार की जमकर आलोचना की और भाजपा पर जदयू को कब्जे में लेने का आरोप लगाया।

तेजस्वी यादव ने बिहार की एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार अब नया चेहरा देएखना चाहता है और नया मुख्यमंत्री देखना चाहता है। बिहार तेज गति से विकास करना चाहता है। तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता ने 20 साल तक नीतीश सरकार को मौका दिया है और अब वो ओल्ड मॉडल हो चुके हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

8 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

15 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

20 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

21 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

22 घंटे ago