बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने बेरोजगारों से कई वादे किए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में आरजेडी-महागठबंधन की सरकार बनेगी तो एक महीने में युवा आयोग बनाया जाएगा। राज्य में डोमिसाइल नीति लागू की जाएगी, इससे स्थानीय युवाओं को नौकरियों में तरजीह मिलेगी। साथ ही प्रतियोगिता परीक्षा के आवेदन लिए अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने का पैसा नहीं लगेगा। बल्कि परीक्षा केंद्र तक आने और जाने का भाड़ा भी सरकार की ओर से दिया जाएगा। तेजस्वी ने बुधवार को पटना में युवा चेतना रैली को संबोधित करते हुए ये ऐलान किए।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने युवा राजद की रैली को संबोधित करते हुए नया बिहार बनाने का वादा किया। नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 18 से 23 साल की प्रति एक लाख आबादी पर बिहार में केवल 7 कॉलेज ही हैं। राज्य के लगभग 400 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज नहीं है। गांव के 83 फीसदी युवा बेरोजगार हैं। महंगाई से सब लोग परेशान हैं। बिहार में बिना घूस दिए कोई काम नहीं होता। पढ़ाई और रोजगार के लिए यहां के लोग पलायन कर रहे हैं।
पटना के मिलर स्कूल मैदान में युवा चेतना रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने युवाओं से केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की। प्रदेश युवा राजद के अध्यक्ष राजेश कुमार ने आरजेडी की सरकार बनने पर युवा आयोग के गठन करने, युवाओं की राजनीति में भागीदारी देने की मांग तेजस्वी यादव से की।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने युवाओं से हाथ उठाकर 2025 में आरजेडी की सरकार बनाने की हामी भरवाई। उन्होंने कहा कि बिहार युवा प्रदेश है। 18 से 25 साल के लोगों की 58 फीसदी आबादी है। जहां युवा इतने रहते हैं वहां उम्रदराज मुख्यमंत्री नहीं चाहिए।
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…