समस्तीपुर : रेलवे के आधारभूत संरचना में विस्तार के क्रम में वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैण्ट-भटनी रेलखण्ड पर बैतालपुर-देवरिया सदर स्टेशन के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशनिंग एवं नान-इण्टरलॉक कार्य के लिए ब्लॉक दिये जाने के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इसके तहत कटिहार से 6 मार्च को खुलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग सीवान-भटनी-गोरखपुर कैण्ट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर कैण्ट के रास्ते चलायी जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस का ठहराव देवरिया सदर स्टेशन पर नही रहेगा।
नई दिल्ली से 5 मार्च को खुलने वाली 12554 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-भटनी-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-कप्तानगंज-थावे-सीवान के रास्ते चलायी जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस का ठहराव देवरिया सदर स्टेशन पर नही रहेगा। अमृतसर से 5 मार्च को खुलने वाली 14604 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-भटनी-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-कप्तानगंज-थावे-सीवान के रास्ते चलायी जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस का ठहराव देवरिया सदर स्टेशन पर नहीं रहेगा।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…