Bihar

बिहार बजट में आधी आबादी के लिये कई सौगात; महिला हाट, जिम, विवाह मंडप और पिंक बसों की सौगात

उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार बजट 2025-26 के तहत 3 लाख 16 हजार 895 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पेश किया। जो कि पिछले बजट 38,169 करोड़ रुपये अधिक है। बजट में आधी आबादी की धमक देखने को मिली।

महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। जिसमें महिला हाट, जिम, टॉयलेट, कन्या विवाह मंडप के अलावा प्रमुख शहरों में पिंक बसें दौड़ेंगी, जिन्हें महिलाएं चलाएंगी। ट्रेनिंग से लेक ड्राइवर और क्लीनर भी महिलाएं होंगी।

सम्राट चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य की हर पंचायत में गरीब कन्याओं के विवाह के लिए मंडप का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही बेहद कम शुल्क पर विवाह संबंधी सुविधाएं दी जाएंगी। जिसका संचालन भी महिलाएं करेंगी। सभी बड़े शहरों में महिला हाट की स्थापनी की जाएगी। पटना में जिम ऑन व्हील की शुरुआत की जाएगी। जिसकी ट्रेनर भी महिलाएं होंगी। सभी प्रमुख शहरों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट का निर्माण होगा। पहले चरण में एक महीने के भीतर 20 पिंक टॉयलेट बनाई जाएंगी।

इसके अलावा कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास की स्थापना की जाएगी। राज्य के मुख्य शहरों में महिलाओं के लिए पिंक बसों का संचालन होगा। जिसमें सवारी, चालक और कंडक्टर सभी महिलाएं होंगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम से चालक, कंडक्टर और डिपो मेंटेनेंस स्टाफ के पदों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की जाएगी। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए महिला चालकों को ई-रिक्शा और दो पहिया वाहन के व्यावसायिक परिचालन हेतु खरीद के लिए नगद अनुदान का प्रावधान किया जाएगा। शहरों में ड्राइविंग के लिए प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

9 मिनट ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

55 मिनट ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

8 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

9 घंटे ago