Bihar

आलू और आम उत्पादन में बिहार पहुंचा तीसरे नंबर पर, इन फलों की खेती में बिहार अव्वल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हरित क्रांति अब सफल परिणाम देने लगा है. बिहार में सब्जी की पैदावार लगातार बढ़ रही है. आलू और आम उत्पादन में बिहार देश भर में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है, जबकि लीची, मशरूम और मखाना उत्पादन मे बिहार नंबर वन पर बरकरार है. इसी तरह शहद, भिंडी और केला उत्पादन में भी वृद्ध हुई है. शहद उत्पादन में बिहार चौथे, भिंडी में पांचवे और केला उत्पादन में आठवें नबंर पर आ गया है. सब्जियों और फलों के उत्पादन में वृद्धि के कारण बिहार सब्जी उत्पादन में देश भर में चौथे स्थान और फलों में आठवें नंबर पर पहुंच गया है.

देश के कुल उत्पादन का आठ फीसदी आम बिहार में

बिहार में सब्जी और फल के पैदावार में हो रही बढ़ोतरी से बिहार का राष्ट्रीय हिस्सेदारी भी बढ़ रही है. बिहार आज देश को फल और सब्जी खिलाने की स्थिति में आ चुका है. देश के कुल आम का आठ फीसदी उत्पादन बिहार में हो रहा है. देश के कुल आलू का पांच प्रतिशत बिहार में उपज रहा है. देश के कुल उपज का 12% शहद, 13% भिंडी और पांच फीसदी केला बिहार में हो रहा है. अन्य फल सब्जियों को लेकर भी सरकार के स्तर पर काम क जा रहे हैं.

फल, केला और आम विकास योजना शुरू

केला व आम के विकास के लिए अलग से योजना शुरू हुई है. इसके साथ ही फलों के विकास के लिए फल विकास योजना शुरू की गयी है. इसमें 50 फीसदी अनुदान सरकार देगी. आम विकास योजना के तहत आम का सभी जिलों में क्षेत्र विस्तार होगा. आम की बागवानी की लागत पर 50 प्रतिशत अनुदान सरकार देगी, जबकि दक्षिण बिहार मे सेब, बेर और बेल के उत्पादन को बढ़ाया जायेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

8 मिनट ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

20 मिनट ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

36 मिनट ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

45 मिनट ago

मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की बात कहकर युवक को किया डिजिटल अरेस्ट, समस्तीपुर पुलिस ने पहुंचकर कराया मुक्त

व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर खुद को अधिकारी बता रहे थे साइबर ठग समस्तीपुर :…

55 मिनट ago

समस्तीपुर जिला कल्याण पदाधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित, मंत्री के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल

समस्तीपुर : बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग ने बड़ी कार्रवाई…

1 घंटा ago